Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में कूड़े पर कलेश, घर के बाहर डालने से मना किया...

देहरादून में कूड़े पर कलेश, घर के बाहर डालने से मना किया तो परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

थाना सेलाकुई अंतर्गत प्रगति विहार में घर के बाहर कूड़ा डालने से मना किया तो दंपती समेत अन्य पांच युवकों ने पूरे परिवार से मारपीट कर डाली। तहरीर के बाद दंपती समेत अन्य पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सेलाकुई में राखी पत्नी कन्हैया लाल निवासी प्रगति विहार ने घर के बाहर हुए विवाद के दौरान लाठी-डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला करने, मारपीट, गाली-गलौज, घर में घुसने का प्रयास, जान से मारने की धमकी के संबंध में तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि उसकी पड़ोसन सोनिया द्वारा काफी समय से उसके घर के बाहर कूड़ा-करकट एवं गंदा पानी डाला जाता रहा है। जिससे उसके परिवार को निरंतर असुविधा व परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब भी में वह इसका विरोध करती है तो सोनिया द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं झगड़ा किया जाता है।

 

30 जून को भी इसी बात को लेकर सोनिया, उसकी पुत्री, उसकी बहन, अन्य महिला रिश्तेदारों के साथ कहासुनी हो रही थी। स्थिति को देखते हुए उसने अपने पति कन्हैयालाल को फोन कर मौके पर बुलाया। उसके पति ने मौके पर आकर सभी को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान सोनिया का पति दीपक लगभग पांच अन्य युवकों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचा। आते ही दीपक एवं उसके साथ आए सभी युवकों ने उस पर उसके पति के साथ लाठी-डंडों से बेरहमीपूर्वक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने घर के गेट पर खड़े पुत्र आर्यन कुमार पर भी हमलावरों द्वारा हमला किया गया। उसकी जान लेने का प्रयास किया गया।

 

हमलावरों के हमले से अपनी जान बचाने के लिए हम लोग घर के अंदर जाने लगे, किन्तु हमलावरों ने घर के मुख्य गेट तक आकर लाठी-डंडों से कई बार प्रहार किए। लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। हमलावरों के प्राणघातक हमले का विरोध किया, प्रतिरोध केवल आत्मरक्षा के उद्देश्य से किया गया था, किसी प्रकार का आक्रमण करने अथवा विवाद बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं है। संपूर्ण घटनाक्रम उसने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनिया, दीपक व अन्य पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...