Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड वन विभाग द्वारा आयोजित हरेला कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

वन विभाग द्वारा आयोजित हरेला कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेड़ लगाकर किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में विधि विधान से पूजा अर्चना कर की हरेला पर्व शुरुआत, कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने गोरखा मिलिट्री स्कूल में लगाए गए स्थानीय प्रोडक्टों के स्टॉल का भी किया निरीक्षण। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी तथा वन मंत्री सुबोध उनियाल एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वृक्ष लगाया और प्रदेश वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनायें दीं।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण के लिए कई दशकों से मनाया जाने वाला पर्व हरेला है, जिसमें कि पूरे राज्य में आज इस पर्व की शुरुआत में 7 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जो की निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा काम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान का यह दूसरा वर्ष है, इस दूसरे चरण में इस वर्ष भी कई करोड़ पेड़ पूरे देशभर में लगाए जाएंगे, उस ही परिपेक्ष में उत्तराखंड में भी पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओ के लिए फलदार वृक्ष, लगाए जाएंगे। धामी ने कहा सरकार द्वारा जल संसाधन, जल स्त्रोतों के पुनर जीवन के लिए रिवर रेज्यूनिवेशन अथॉरिटी का भी गठन किया गया है, उसके माध्यम से नाले, गधेरे, और सभी जल स्त्रोतों को रिचार्ज करना भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड का 70 प्रतिशत भू भाग वनों से अच्छादित है और उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश के पर्यावरण की हमें चिंता करते हैं। धामी ने कहा की हमने ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट प्रारम्भ किया है जिससे की यह मापा जा सके कि इस दिशा में सरकार कितना काम कर पा रही है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...