Tuesday, June 30, 2026
Home Defence News सामुदायिक रेडियो स्टेशन पंचशूल पल्स ने आयोजित किया "सोअर घाटी आरजे हंट"

सामुदायिक रेडियो स्टेशन पंचशूल पल्स ने आयोजित किया “सोअर घाटी आरजे हंट”

सामुदायिक रेडियो स्टेशन (CRS) पंचशूल पल्स द्वारा आयोजित सोअर घाटी आरजे हंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन उभरती हुई रेडियो जॉकी प्रतिभाओं की खोज, प्रोत्साहन एवं मंच प्रदान करने हेतु एक अनूठी प्रतिभा खोज पहल का भव्य समापन रहा।

फाइनल राउंड में चयनित 11 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, आवाज के उतार-चढ़ाव, त्वरित अभिव्यक्ति एवं ऑन एयर प्रस्तुति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शैक्षणिक एवं मनोरंजन जगत से जुड़े प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न रोचक चरणों में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक एवं मनोरंजक रही।

पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित यह आरजे हंट इस बात का सशक्त उदाहरण है कि किस प्रकार भारतीय सेना द्वारा दूरदराज़ एवं सीमावती क्षेत्रों में स्थापित सामुदायिक रेडियो स्टेशन (CRS) जनसंपर्क, सांस्कृतिक संरक्षण एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने, कुमाऊनी संस्कृति के संरक्षण तथा पहाड़ी क्षेत्रों में मीडिया से जुड़े नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक प्रभावी मंच सिद्ध हुई। दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं सहभागिता ने युवाओं में रेडियो एवं मीडिया आधारित प्लेटफॉर्म के प्रति बढ़ती रुचि को रेखांकित किया।

इस प्रतियोगिता में श्री सुमित बोरा विजेता के रूप में उभरे, जबकि सुश्री शिफा ख़ान ने प्रथम उपविजेता तथा श्रीमती ऋचा जोशी ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान ब्रिगेडियर गौतम पाठानिया ने विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। CRS ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आरजे हंट फाइनल की सफल परिणति CRS की उस प्रतिबद्धता को सुदृद्ध करती है, जिसके अंतर्गत प्रतिभा, नवाचार एवं आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु सार्थक मंच प्रदान किए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

भाजपा पुराने प्रदर्शन मे करेगी सुधार, विकास पखवाड़े मे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार: भट्ट

​ धामी की सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री की उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रामद्रोहियों के मुंह से सनातन की चिंता बेहद हास्यास्पद: भाजपा ​देहरादून...

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे ‘क्वालिटी फॉरेस्ट’, मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘हरित कंट्रोल रूम’ 16 जुलाई से एक माह तक चलेगा हरेला पर्व,...

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान   पर्यावरण संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भाजपा पुराने प्रदर्शन मे करेगी सुधार, विकास पखवाड़े मे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार: भट्ट

​ धामी की सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री की उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रामद्रोहियों के मुंह से सनातन की चिंता बेहद हास्यास्पद: भाजपा ​देहरादून...

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे ‘क्वालिटी फॉरेस्ट’, मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘हरित कंट्रोल रूम’ 16 जुलाई से एक माह तक चलेगा हरेला पर्व,...

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान   पर्यावरण संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं...

केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत!

केंद्रीय भंडारों की जीत, डबल इंजन सरकार पर एक और मुहर: भट्ट देहरादून 30 जून। भाजपा ने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार तीन स्थानों पर अध्यक्ष...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण...

बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा। जनपद के ज्यूला (रजवार तोक) स्थित सुप्रसिद्ध ‘गुरु गोरखनाथ मन्दिर’ में इन दिनों पावन बैशी (जागर) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा...

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड के सड़क सेक्टर को मिलेंगे सात हजार करोड़   देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री...

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित

बागेश्वर, चम्पावत व पिथौरागढ़ परिसर को मिला स्थाई शैक्षणिक व प्रशासनिक ढांचा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा निर्णय देहरादून। सोबन सिंह जीना...

सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी

पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई   देहरादून। भाजपा वरिष्ठ नेता/श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी...