Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड सिलक्यारा हादसे को लेकर दोगली और नकारात्मक बयानबाजी कर रही है कांग्रेस

सिलक्यारा हादसे को लेकर दोगली और नकारात्मक बयानबाजी कर रही है कांग्रेस

भाजपा ने सिलक्यारा हादसे को लेकर कांग्रेस पर दोगली और नकारात्मक बयानबाजी करने का आरोप लगाया है । साथ ही विपक्ष को इस संवेदनशील मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती देते हुए कहा, मंत्रियों के घटनास्थल पर नही पहुंचने के आरोप और उनके पहुंचने पर बचाव कार्य बाधित होने की बयानबाजी दोनो एक साथ नहीं स्वीकारे जा सकते हैं।

 

पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठरी ने कहा, टनल हादसे में फंसे श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार समन्वय बनाकर युद्धस्तर पर बचाव कार्यों में जुटी हैं । उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के घटना स्थल का मौके मुआइना को रेड कार्पेट बिछाने से जोड़ने पर सख्त आपत्ति दर्ज की है । साथ ही पलटवार करते हुए कहा, पहले कांग्रेस कहती है कि मंत्री चुनाव प्रचार में लगे हैं और घटनास्थल पर नही जा रहे हैं और अब जब परियोजना से जुड़े सड़क परिवहन विभाग के केंद्रीय मंत्री वहां जाते हैं तो भी उन्हें आपत्ति होती है । लिहाजा कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वे क्या चाहते हैं मंत्री वहां जाएं या नहीं । फिलहाल इस पूरे विषय पर भाजपा का रुख स्पष्ट है, मजदूरों की जान बचाने के लिए तकनीक, विशेषज्ञ और प्रतिनिधियों जिसकी भी जरूरत वहां पड़ेगी उसे तत्काल वहां लाया जाएगा । रही बात गडकरी जी की तो, वे पूरे बचाव अभियान से संबंधित विभाग के प्रमुख हैं, उनका वहां आना उसे और अधिक गति देने वाला हैं ।

 

उन्होंने कार्यदायी निर्माण कंपनी की गलतियों को लेकर विपक्षी आरोपों का जबाब देते हुए कहा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं । जैसे ही बचाव कार्य संपन्न होगा निश्चित रूप से जांच में दोषी पाए जाने पर कार्यवाही होगी और जिस तरह के सुधारों की जरूरत होगी उसपर अमल किया जाएगा । लिहाजा विपक्ष के नेताओं को बिना जांच के निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय अच्छे सुझाव देना चाहिए और श्रमिकों के सुरक्षित निकलने की कामना करनी चाहिए।

 

उन्होंने पहाड़ पर सुरंग तकनीक पर बेवजह निशाना लगाने वाले विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, लंबे समय से विशेषज्ञों द्वारा पहाड़ ने यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सुरंग बनाने की मांग की जाती रही है । विश्व भर के अनुभव भी इसे बेहतर बताते हैं, लिहाजा सिर्फ एक दुर्घटना के आधार पर बिना जांच के पूरी तकनीक पर सवाल खड़ा करना कतई जायज नहीं है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...