Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेसी प्रदर्शन, खोदा पहाड़ निकली चुहिया- दीप्ति रावत भारद्वाज

कांग्रेसी प्रदर्शन, खोदा पहाड़ निकली चुहिया- दीप्ति रावत भारद्वाज

कांग्रेसी प्रदर्शन, खोदा पहाड़ निकली चुहिया- दीप्ति रावत भारद्वाज

कांग्रेसी प्रदर्शन उद्देश्यहीन, दिशाहीन और केवल दिखावे की राजनीति: दीप्ति रावत

कानून विरुद्ध बैनर हो या राजनीति, सरकार और जनता उन्हें हटाएगी!

देहरादून। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज लोकभवन घेराव के नाम पर आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह उद्देश्यहीन, दिशाहीन और केवल दिखावे की राजनीति का उदाहरण था। जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाने का दावा कर रही थी, यदि उसी भीड़ में शामिल अंतिम पंक्ति के व्यक्ति से पूछा जाता कि वह किस उद्देश्य से यहां आया है, तो उसे भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। वहीं रैली के बैनर विवाद पर भी स्पष्ट किया, कानून विरुद्ध जो भी होगा कार्रवाई होगी, सड़क पर सरकार करेगी और राजनीति में जनता।

पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने कांग्रेसी रैली पर प्रश्न खड़ा कर कहा, जब स्वयं कांग्रेस की रैली में शामिल अंतिम पंक्ति का व्यक्ति ही यह नहीं जानता था कि वह किस कारण से वहां मौजूद है, तो कांग्रेस आम जनता तक अपनी बात क्या और कैसे पहुंचा पाती—यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है। इससे स्पष्ट है कि यह आयोजन केवल राजनीतिक प्रदर्शन भर था।

 

सामान्यतः दो–चार सौ लोगों की भीड़ जुटाने वाली कांग्रेस पार्टी यदि थोड़ी अधिक संख्या देखकर इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताने का प्रयास कर रही है, तो कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनाधार, संगठनात्मक मजबूती और जनविश्वास के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने वर्षों की तपस्या, समर्पण और सतत जनसेवा के माध्यम से जो स्थान बनाया है, उसकी बराबरी कांग्रेस नहीं कर सकती।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भावनात्मक नारों और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और पारदर्शिता पर आधारित कार्यसंस्कृति को समर्थन देती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतार रही है। आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

 

उन्होंने कहा कि जिस रैली की तैयारी कांग्रेस पिछले हफ्ते-दस दिन से बड़े जोर-शोर के साथ कर रही थी, उसका परिणाम आखिरकार “खोदा पहाड़ निकली चुहिया” जैसा ही साबित हुआ। कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही जनविश्वास। इसी कारण वह समय–समय पर इस प्रकार के दिखावटी कार्यक्रमों के माध्यम से केवल सुर्खियां बटोरने का प्रयास करती रहती है। उत्तराखंड की जागरूक जनता इस अवसरवादी राजनीति को भली-भांति समझती है और आने वाले समय में भी ऐसी अवसरवादी पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है। वहीं बैनर विवाद पर पूछे सवाल के जवाब में तंज कसा कि कानून विरुद्ध कोई भी होगा, तो निश्चित कार्रवाई होगी। अब सड़क के बोर्ड पर होगा तो सरकार हटाएगी और चुनावी मैदान में होगा तो जनता उन्हें हटाएगी।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...