Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कोटद्वार में कांग्रेस का विरोध मार्च, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई...

कोटद्वार में कांग्रेस का विरोध मार्च, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में तहसील का घेराव

कोटद्वार। देशभर में पेपर लीक, भर्ती घोटालों और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर का घेराव कर सरकार का पुतला फूंका और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद बाजार मार्ग से विशाल विरोध मार्च निकाला गया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं के समर्थन में आवाज बुलंद की। मार्च तहसील परिसर पहुंचा, जहां प्रदर्शन के बाद सरकार का पुतला दहन किया गया।

 

 

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, रोजगार और न्याय की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन सरकार उसकी आवाज सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। नेगी ने कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। सरकार रोजगार देने में विफल रही है और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से युवाओं का विश्वास टूट रहा है। उन्होंने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

 

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस छात्र-छात्राओं और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती तथा युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और सरकार को छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...