Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की आपसी मारपीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की आपसी मारपीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने किया कटाक्ष

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में भाजपा के मेरा-बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी मारपीट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी का दावा करने वाली भाजपा का यही असली अनुशासन है। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल जिस तरह से खुलेआम सड़क पर गली, मुहल्ले के गुण्डों की तरह मारपीट करते नजर आये थे और उसके बाद दूसरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कैन्ट में अपने समर्थकों से आम आदमी को पीटवाते नजर आये, परन्तु अपने आप को अनुशासित कहने वाली भाजपा ने अभीतक किसी भी प्रकार की कार्यवाही दोंनों मंत्रियों पर नही की है और ना ही सरकार ने अपने दोनों बेलगाम मंत्रियों के खिलाफ कोई कार्यवाही की है जिससे साफ प्रतीत होता है कि ये सरकार के संरक्षण मे हो रहा है और सरकार के मंत्रियों पर प्रचंण्ड बहुमत का नशा छाया हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की सरेआम गुण्डागर्दी के कारण उनके कार्यकर्ताओं के भी हौसले बुलन्द हैं और अपने मंत्रियों से प्रेरित होकर भाजपा के कार्यकर्ता सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में खुलेआम आपस में मारपीट ही नही कर रहे ब्लकि महिला कार्यकर्ता से भी अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बडी अनुशासित पार्टी का दावा करने वाली भाजपा में अनुशासन की क्या स्थित है उसका इससे जीवन्त उदाहरण और क्या हो सकता है उन्होंनंे कहा कि इससे साफ है कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वयं मुख्यमंत्री धामी के कई फैसलों की खुलेआम आलोचना कर चुके हैं। उन्होने कहा कि भाजपा प्रदेश की सत्ता में है प्रदेश को आगे बढाने की उसकी नैतिक जिम्मेदारी है लेकिन दुर्भाग्य से भाजपा के बडे नेताओं की गुटबाजी से प्रदेश के विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था आदि सीधे-सीधे प्रभावित हो रहे हैं क्यांेकि मुख्यमंत्री गुटबाजी में उलझकर रह गये हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में धरती और आसमान का फर्क है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा के बडे नेताओं की गुटबाजी का असर अब भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दिखाई देने लगा हैं इसलिए अब भाजपा को अनुशासित पार्टी का ढोल पीटना बन्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुई मारपीट से भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा सामने आ गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है जनता भाजपा सरकार से त्रस्त होकर लगातार आन्दोलन कर रही है और भाजपा सरकार की नाकामी छुपाने के लिए नित नये हथकण्डे अपनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा को अपने गिरेवान में झांकर अपने घर को दुरश्त कर प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...