Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कुप्रबंधन व...

प्रदेश में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कुप्रबंधन व वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस 26 अगस्त को करेगी राज्यपाल का घेराव 

  • प्रदेश मुख्यालय से राजभवन कूच करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
  • अब चैन से नहीं सोने देंगे भाजपा की निकम्मी सरकार को- सूर्यकांत धस्माना

 

देहरादून: उत्तराखंड में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में आई आपदा में सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन तथा भाजपा के साथ मिल कर चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोट चोरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वाहन पर आगामी २६ अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन का गौरव करेंगे यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में अपराधिक तत्व भाजपाई बन कर जनता पर जुल्मों सितम ढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि महिलाओं पर घटित हर दूसरे अपराध में भाजपा नेता शामिल हैं। श्री धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी से लेकर हरिद्वार की तरह साल की वो मासूम जिसको उसकी सगी मां ने अपने पुरुष व्यभिचारी मित्रों को सौंप दिया दुष्कर्म करने के लिए सभी मामलों में भाजपा नेता शामिल हैं। श्री धस्माना ने कहा कि हत्या बलात्कार व पोस्को के मामलों में भाजपा के पदाधिकारी लगातार फंस रहे हैं और भाजपा मात्र दो लाइन का निष्काषन कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है।

 

धस्माना ने कहा कि दो दिन पूर्व पौड़ी के जितेंद्र नेगी आत्महत्या कांड में जिस हिमांशु चमोली का नाम आया उसके काले कारनामों की लंबी फेहरिस्त है और अब तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे ने भी अपने साथ हुई १८ करोड़ रुपए की ठगी में उनके साथ ठगी करने वालों को पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की जगह उनकी आवभगत का आरोप लगा कर प्रदेश के कानून व्यवस्था का हाल बयां कर दिया है और रही सही कसर प्रदेश के दूसरे पूर्व मुख्य मंत्री व हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को ऐसे ही मामले में पत्र दे कर पूरी कर दी है। श्री धस्माना ने कहा कि इसके अलावा पंचायत चुनावों में जिस तरह से सत्ताधारी दल के लोगों ने नैनीताल बेतालघाट आदि स्थानों पर पुलिस के सामने खुले आम हथियारों का प्रदर्शन कर अपहरण किए व गोलीबारी की उससे यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा उत्तराखंड को बिहार व उत्तरप्रदेश के रास्ते में ले जा रही है।

 

धस्माना ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड आपदा ग्रस्त है और आपदा प्रबंधन के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन नजर आ रहा है और जमीन पर कोई कम होता दिखाई नहीं दे रहा। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तरकाशी में धराली हरसिल में आपदा से हुए बर्बादी और जन हानि पर आज तक सरकार ने सही आंकड़ा जारी नहीं किया और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जीवन यापन के आवश्यक सामान और दवाएं भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही। धस्माना ने कहा कि आज चारों धनों के यात्रा रूट , राष्ट्रीय राज मार्ग, राज्य राज मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं और सैकड़ों संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गए हैं लेकिन इनको ढर्रे पर लाने पर जिस तरह से युद्ध स्तर पर काम होना चाहिए था वो नहीं हो पा रहा है। कुल मिलाकर राज्य सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह फेल साबित हो रही है जिसका परिणाम आज मुख्यमंत्री को आपदा ग्रस्त थराली चमोली में जन आक्रोश के रूप में देखने को मिला।

 

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था, आपदा में कुप्रबंधन व हर स्तर पर वोट चोरी के खिलाफ अब कांग्रेस ने निर्णायक लड़ाई व संघर्ष का मन बना लिया है और आगामी २६ अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में इस लड़ाई की शुरुआत अब राजभवन कूच और घेराव से शुरू हो रही है जो आने वाले दिनों में प्रदेश के हर गांव हर मोहल्ले में दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि कूच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे। धस्माना ने कहा कि राजभवन कूच प्रातः साढ़े दस बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हो कर राजपुर रोड, बहल चौक, दिलाराम बाजार चौक से कैंट रोड होते हुए राजभवन की ओर कूच करेगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...