Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून पुलिस ने धर्मान्तरण रैकेट का किया खुलासा, पांच के खिलाफ मुकदमा...

देहरादून पुलिस ने धर्मान्तरण रैकेट का किया खुलासा, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • धर्मान्तरण के प्रयास में 05 अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अभियोग किया गया पंजीकृत
  • यू0पी0 एटीएस द्वारा एसएसपी देहरादून से सम्पर्क कर आगरा में पंजीकृत धर्मान्तरण से सम्बन्धित अभियोग की जानकारी करी साझा
  • प्राप्त जानकारी के आधार पर एसएसपी देहरादून द्वारा एसपी देहात के नेतृत्व में टीम का किया था गठन
  • उत्तराखण्ड एसटीएफ के सहयोग से संदिग्ध इन्स्टाग्राम आईडियों की लगातार की गयी मॉनीटरिंग
  • एसटीएफ व यूपी एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ भंडाफोड़, जांच में अवैध फंडिंग की कड़ी भी आई सामने

देहरादून, 18 जुलाई 2025– उत्तराखंड को हिला देने वाले धर्मान्तरण रैकेट के एक गंभीर मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश एटीएस की गोपनीय सूचना के आधार पर देहरादून के शंकरपुर सहसपुर व रानीपोखरी क्षेत्र से जुड़े एक गिरोह के खिलाफ उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक पांच अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

इस पूरे प्रकरण के संबंध में एसएसपी देहरादून तथा एसएसपी एसटीएफ ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई को यूपी एटीएस ने देहरादून के एसएसपी से संपर्क कर आगरा में दर्ज एक धर्मान्तरण से जुड़े मामले में शंकरपुर सहसपुर निवासी एक व्यक्ति अब्दुल रहमान के संदिग्ध भूमिका की सूचना साझा की थी। इस सूचना के आधार पर एसएसपी देहरादून ने तुरंत एक टीम का गठन किया, जिसका नेतृत्व एसपी देहात को सौंपा गया। टीम में उत्तराखंड एसटीएफ को तकनीकी सहयोग के लिए शामिल किया गया और साथ ही सोशल मीडिया की संदिग्ध Instagram ID’s की गहन निगरानी की गई।

 

जांच के दौरान रानीपोखरी क्षेत्र की एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी सामने आई, जो आगरा प्रकरण में हिरासत में लिए गए अभियुक्त के संपर्क में पाई गई। पुलिस टीम ने युवती से गहन पूछताछ की और उसके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। युवती के पिता राजकुमार बजाज पुत्र श्री जगदीश लाल, निवासी दोनाली, घमण्डपुर, रानीपोखरी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री को कुछ मुस्लिम युवक और युवती धर्म परिवर्तन के लिए विवश कर रहे थे। इस तहरीर पर थाना रानीपोखरी में उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि देश के अन्य राज्यों तक यह नेटवर्क फैला है, जांच में यह भी सामने आया कि उक्त युवती उत्तर प्रदेश, गोवा और दिल्ली की कुछ संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी से संपर्क में थी। इन जानकारियों के आधार पर इन राज्यों में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। दून पुलिस अब इस पूरे मामले में सिर्फ धर्मान्तरण नहीं, बल्कि इससे जुड़ी अवैध फंडिंग की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक साक्ष्य इस ओर इशारा कर रहे हैं कि रैकेट के पीछे संगठित नेटवर्क काम कर रहा था जो धर्मान्तरण के लिए आर्थिक संसाधनों का भी उपयोग करता था।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जानकारी दी कि आगरा पुलिस के साथ सतत संपर्क में रहते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। अभी तक उत्तराखंड में अन्य स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...