Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98...

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि छात्र जीवन में अनुशासनहीनता और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की ओर से अब तक अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 98 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 84 छात्रों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि 4 छात्रों का निष्कासन भी किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आपराधिक गतिविधियों, नशे के कारोबार, मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ पहले वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद संबंधित छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और प्राप्त शिकायतों का विवरण शिक्षण संस्थानों के प्रशासन को भेजकर संस्थागत स्तर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि का भी सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी छात्र की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि की समय रहते जानकारी मिल सके।

 

सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा नशाखोरी, मारपीट, हुड़दंग या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें। संबंधित शिक्षण संस्थानों से भी समन्वय स्थापित कर दोषी छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। एसएसपी देहरादून ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि छात्र जीवन भविष्य संवारने का महत्वपूर्ण दौर है, इसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर बर्बाद न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी छात्र के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...