Thursday, August 27, 2026
Home उत्तराखंड जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का...

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक में आईटी ऑफिसर के पद पर था कार्यरत
अभियुक्त द्वारा तत्कालीन बैंक प्रबंधक के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैंक से स्वीकृत कराया था करोडो रूपये का फर्जी लोन। 
रिंकू गौतम वर्तमान शाखा प्रबंधक अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी कि बैंक द्वारा कराये गये फारेंसिक आडिट में वर्ष 2013 से वर्ष 2016 तक बैंक के लेखा अभिलेखों तथा लेजर प्रविष्टियों में गम्भीर वित्तीय अनियमितता पाई गई।  जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन बैंक प्रबन्धक महावीर सिंह द्वारा बैंक में कार्यरत साफ्टवेयर इंजीनियर गणेश जैन पुत्र महेश चंद तथा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर कूटरचना एवं धोखाधड़ी से बैंक में फर्जी प्रविष्टियां कर अपने निजि खातों में पैसों का आदान प्रदान करते हुए बैंक को करोडों रूपये का नुकसान पहुंचाया। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 175/2026 धारा: 420, 467, 468, 471, 409, 120बी आईपीसी पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रकरण में शामिल अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। अभियोग की विवेचना के उपरान्त प्रकाश में आया कि तत्कालीन बैंक प्रबन्धक महावीर सिंह द्वारा बैंक में कार्यरत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 20 जे0सी0बी0 मशीनों को खरीदने के एवज में बैंक से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 04 करोड 80 लाख रूपये का लोन स्वीकृत करवाते हुए उक्त धनराशि का गबन किया गया था। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में प्रकाश में आये तत्कालीन बैंक प्रबन्धक महावीर सिंह को दिनांक: 11-06-26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में जांच के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 17-06-26 को तत्कालीन साफ्टवेयर इंजीनियर गणेश जैन पुत्र महेश चंद को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वर्तमान में दिल्ली के जेन बैंक में आई0टी0 आफिसर के रूप में कार्य कर रहा था। प्रकरण में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...