Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को मिल रहीं हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं-...

चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को मिल रहीं हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से डॉ0 विनीता शाह, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड द्वारा अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ0 आर0सी0 आर्य नोडल अधिकारी, यमुनोत्री यात्रा मार्ग भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा सामु0स्वा0केन्द्र, बड़कोट में मरीजों का अत्यधिक लोड व चारधाम यात्रा को देखते हुए अन्य चिकित्सालयों से चिकित्सकों की तैनाती किये जाने एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों व ऑक्सीजन सिलिण्डर पर्याप्त मात्रा में रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त बड़कोट, दोबाटा में स्थापित किये गये स्वास्थ्य जांच केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा नोडल अधिकारी, डॉ0 आर0सी0 आर्य को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य जांच केन्द्रों पर 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के श्रद्धालुओं की प्राथमिक जांचे अवश्य करायें एवं जहां पर श्रद्धालुओं की संख्या का अत्यधिक दबाव है, वहां पर और अधिक प्रशिक्षित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाय। महानिदेशक द्वारा श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग पर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया जिस पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं से संतोष व्यक्त किया गया। डॉ0 विनीता शाह द्वारा जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रांजिट हास्टल एवं निर्माणाधीन चिकित्सालय के निरीक्षण किया गया एवं निर्माणाधीन चिकित्सालय के संबंध में उनके द्वारा डॉ0 आर0सी0आर्य को निर्देशित किया गया कि कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर अगले चारधाम यात्रा हेतु चिकित्सालय का समस्त कार्य समय से पूर्ण कराये जाएं। महानिदेशक द्वारा यमुनोत्री मार्ग पर स्थापित स्वास्थ्य जांच केन्द्र एवं अन्य चिकित्सा इकाईयों में व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी गई कि श्रद्धालुओं को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने हेतु यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 03 मेडिकल रिलीफ केन्द्र एवं 30 स्वास्थ्य मित्रों को तैनात किया गया है एवं इसी प्रकार गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 10 स्वास्थ्य मित्र तैनात किये गये हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर स्थित चिकित्सा इकाईयों में आवश्यक जीवनरक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलिण्डर, ऑक्सीजन कन्संटेटर एवं आवश्यक उपकरण/सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी गई हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की स्वस्थ्य, सुखद और सफल हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग  की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सभी धामों में विशेष स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं. जहां 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, नर्स और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात है. यात्रा मार्ग में तमाम जगहों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट भी तैनात किए गए हैं. ऐसे में जरूरत पड़ने पर यात्रियों को स्वास्थ्य सहायता दी जा रही है. यात्रा के मुख्य मार्गों और बेस कैंपों पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए हैं. जहां पर यात्रियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर समेत अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है.उन्होने बताया कि अबतक एक लाख 10 हजार से अधिक लोगों की स्क्रिनिंग की गई है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम में 465 मेडिकल अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 80 स्पेस्शलिस्ट और 337 पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की गई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...