Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड आम लोगों मे 400 पार की चर्चा, तीसरी बार बन रही मोदी...

आम लोगों मे 400 पार की चर्चा, तीसरी बार बन रही मोदी सरकार: धामी

  • भाजपा का प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर का उद्धाटन
  • चुनाव नामांकन तिथि भी घोषित

 

भाजपा ने आज प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल तथा महामंत्री संगठन अजय कुमार की मौजूदगी भाजपा ने आज से प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर की विधिवत शुरुआत हुई।

 

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि चुनाव वातावरण से साफ है कि देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। आम लोगों मे 400, 370 375 पार की चर्चा हो रही है । वही प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सीएम की उपस्थिति में होने वाली प्रत्याशी नामांकन तारीखों ऐलान करते हुए हरिद्वार से पहले ऑनलाइन नामांकन की जानकारी साझा की।

 

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज पीएम मोदी और भाजपा के पक्ष में देश में शानदार माहौल है । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मोदी जी के दिल में बसता हैं और यहां के लोगों के दिल में मोदी है। हम सब मोदी का परिवार हैं, इसलिए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पांचों सीट उनकी झोली में अर्पित करना है ।

 

धामी ने कहा, केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास एवं जन कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि उत्तराखंड की जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया, हाल फिलहाल में 25 स्थान पर प्रदेश में बड़े कार्यक्रमों में उन्हे शामिल होने का मौका मिला जिसमें 18 कार्यक्रम मातृशक्ति के थे। वहां हजारों हजार लोगों की भीड़ पूरी तरह आश्वस्त करती है कि डबल इंजन की सरकार के काम पर जनता का आशीर्वाद और भरोसा है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ और पन्ना स्तर तक चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है ।

 

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि लक्ष्य से कई अधिक 3 लाख 54 हजार करोड रुपए के निवेश एमओयू साइन करने में हम सफल हुए हैं । उसे पर बेहद खुशी की बात है कि इसमें से 11 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की अब तक ग्राउंडिंग हो चुकी है । उधम सिंह नगर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले तक वहां के लिए हुए 25 हजार करोड रुपए निवेश के सापेक्ष अब तक 18 हजार करोड रुपए के प्रोजेक्ट धरातल पर उतारे जा चुके हैं। इस समिट में 50 देश के प्रतिनिधियों का शामिल होना भी अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।

 

प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा हम देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लेकर आए। जिसका परिणाम है आज युवा पूरे मनोबल और आत्मविश्वास के साथ ईमानदारी एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद हजारों युवाओं ने इनमे सफलता प्राप्त की है, जिनमे अनेकों नौजवान भाई बहनों का सरकार द्वारा प्रतिदिन प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

 

हम देश का पहला राज्य बने जिन्होंने यूसीसी को कानून बनाकर राष्ट्रपति से स्वीकृति दिलाई और उसे पर आप कमेटी एक्ट की गाइडलाइन का निर्माण कर रही है यह कानून प्रदेश के सभी लोगों के लिए समान कानूनी अधिकार तो सुनिश्चित करने के साथ ही माता बहनों, बड़े बुजुर्गों सभी को सहारा, सुरक्षा और समानता देने का काम भी करता है । उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा हरिद्वार उधम सिंह नगर तथा देहरादून में कई स्थानों पर इस कानून के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

हल्द्वानी घटना का जिक्र करते हुए धामी ने कहा सरकार द्वारा स्थिति पर तत्काल नियंत्रण किया गया। लेकिन हमने तय किया कि देवभूमि में प्रेम, शांति एवं सद्भाव के माहौल को खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा । जिसके लिए हम कठोर दंगा रोधी कानून लेकर आए ताकि ऐसी घटनाओं में हुए नुकसान की पाई पाई दंगाइयों एवं उपद्रवियों से वसूली जाये ।

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी एक माह प्रदेश स्तर की सभी मीडिया गतिविधियों कार्यक्रमों का संचालन मीडिया सेंटर से ही किया जाएगा । इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने सभी प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया तय कर दी है । जिसके तहत मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में 22 मार्च को अल्मोड़ा, 26 मार्च को टिहरी एवं पौड़ी और 27 मार्च को नैनीताल प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया की हरिद्वार में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत के चलते 22 तारीख को वहां के प्रत्याशी द्वारा ऑनलाइन नामांकन किया जाएगा । तदुपरांत 23 मार्च को कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हरिद्वार में व्यापक रूप में नामांकन किया जाएगा।

 

उन्होंने इस दौरान मीडिया की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि चुनाव में भी मीडिया का सहयोग हमें मिलता रहेगा । उन्होंने कहा हम चुनाव में जीत को और अधिक प्रबल करने के उद्देश्य से मैदान में उतर रहे हैं। हमारा मकसद किसी को हराना नहीं बल्कि जनता का विश्वास और अधिक पैमाने पर हासिल करना है । लिहाजा पार्टी के सकारात्मक लक्ष्य के सापेक्ष मीडिया से भी राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा हम करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व, सरकार में लगातार आपके माध्यम से आए हुए सुझावों को हम अमल में लाते रहे हैं लिहाजा पार्टी के लिए आपकी राय बहुत महत्व रखती है । कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद किया ।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट द्वारा अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को दिया गया ।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्र में फ्रंट द्वारा स्पष्ट किया गया कि पीएम मोदी की विकास नीति एवं पार्टी की सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित होकर वह अपना समर्थन दे रहे हैं । प्रदेश में गोरखा समुदाय से जुड़े लोगों के 4.5 लाख से 5 लाख के करीब मतदाता है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...