Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निंशक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और...

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निंशक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक आयेजित की गई

सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निंशक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक मंथन सभागार राजपुर रोड में आयेजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एमडीडीए, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य, जल संस्थान/जल निगम, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, मनरेगा, सिंचाई सहित 30 विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

मा0 सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग 307 डाट काली देहरादून, राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पांवटा साहिब-बल्लूपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग सेवन झाझरा से दिल्ली एक्सप्रैस वे, आशारोड़ी भाग के 4 लेन ग्रीन फील्ड रोड़ कनेक्टिविटी, राष्ट्रीय राजमार्ग 7(स्पर) भानियावाला जौलीग्रान्ट ऋषिकेश तक के भाग के 4 लेन चौड़ीकरण समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि कार्यां में तेजी लाई जाए। उन्होंने आईएसबीटी के समीप संचालित ड्रेनेज कार्यां की धीमी गति का कारण जानने पर विद्युत लाइन शिफ्ट के कार्य गतिमान होने के फलस्वरूप सड़क निर्माण न होने की बात कही गई, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाइन तत्काल शिफ्ट करने तथा लोनिवि को दो सप्ताह के भीतर सड़क सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही भोपालपानी एवं बड़ासी में क्षतिग्रस्त पुल के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जोगीवाला में अतिक्रमण पूर्ण रूप से न हटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

उन्होंने मथुरावाला चांचक रिंग रोड़ सर्वे कार्यों में देरी पर जिलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से देखते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोल घाटी से त्रिवेणी घाट तक संचालित कार्यां को रात-दिन संचालित करते हुए यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अंडर पास की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा। साथ ही निर्देशित किया कि अजबपुर से आईएसबीटी एवं मौहकमपुर से आईएसबीटी तक के कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रायवाला क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना हेतु खोदी गई सड़क का निर्माण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क खुदाई की अनुमति से पूर्व संबंधित विभाग से सड़क निर्माण/मरम्मत की धनराशि प्राप्त कर ली जाए, ताकि निर्माण कार्यों के तत्काल बाद सड़क सुधारीकरण किया जा सके। साथ ही कार्यों को युद्वस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एमडीडीए एवं नगर निगम को प्रभावी कार्य योजना बनाते हुए अवैध अतिक्रमण एवं अनियोजित निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए देहरादून शहर को स्मार्ट बनाने को कहा। साथ ही एमडीडीए, नगर निगम एवं जिला प्रशासन टास्कफोर्स बनाकर अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने एमडीडीए द्वारा निर्माणधीन आवासीय परियोजना की जानकारी लेने पर उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया कि ट्रांसपोर्ट नगर एवं आमवाला में आवासीय परियोजना पूर्ण कर ली गई है। जबकि धौलास में लाटरी प्रक्रिया की गई है। नगर निगम के साथ सत्यापन की कार्यवाही संचालित की जा रही है। उन्होंने कृषि, उद्यान, मंडी की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि राज्य एवं जनपद को फल, सब्जी, दूग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु कार्य करें। इसके लिए कृषि, उद्यान, मंडी विभाग सहकारिता विभाग के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्य योजना बनाए तथा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को विभागों को लक्ष्य बांटने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में संचालित औधोगिक आस्थानों से दो प्रतिशत सीएसआर फण्ड लिया जाए जिसे संबंधित क्षेत्र के विकास में व्यय किया जाए।

पोखरियाल ने टपकेश्वर में तमसा नदी में संस्थानों एवं रेस्टोरेंट के वेस्ट वाटर को रोकने तथा सचिव कैन्ट एवं सम्बन्धितों को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिव पेयजल को दूरभाष पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कैन्ट क्षेत्र सीवर एवं सफाई कार्यों हेतु नमामि गंगा से धनराशि हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

बैठक उपरान्त जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मा0 सांसद/पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार का आभार व्यक्त किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 सांसद महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करें। तथा शासकीय योजनाओं को धरातल पर लाने हेतु युद्धस्तर पर कार्य संचालित करें।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...