Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन में जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई

 

पौड़ी- जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तार

ण को लेकर जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 28 शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय परीक्षण करते हुए नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

 

जनता दर्शन में ग्राम कांडई निवासी विनोद कुमार ने सहकारी समिति रैदुल से ऋण स्वीकृत न होने की शिकायत रखी। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित सोसाइटी की ऋण सीमा स्वीकृत हो चुकी है और आगामी दो दिनों में ऋण स्वीकृत कर दिया जाएगा। अपर चोपड़ा निवासी गिरीश चंद्र ने नगर पालिका द्वारा निर्मित नाली से अनुचित जल निकासी के कारण मकान को हो रही क्षति का मामला रखा। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि आगणन तैयार होने के बावजूद कार्य नहीं किया जा रहा है तो संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मौके निरीक्षण कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

धौलीधार क्षेत्र में गुलदार एवं भालू के हमले से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर जिलाधिकारी ने सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को क्षेत्र में नियमित गश्त एवं जनजागरूकता अभियान चलाने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला योजना में क्षेत्र के लिए तीन सोलर लाइटों को जल्द स्थापित किया जाएगा। ग्राम पल्ली मल्ली में आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को जल संस्थान के कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा और स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग अपने स्तर पर ही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

 

बमणगांव-केवर्स मोटर मार्ग क्षेत्र में मकान के समीप मलबा आने के संबंध में जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा। वहीं विकासखंड कोट की ग्राम सभा घीड़ी में जिला पंचायत पौड़ी द्वारा निर्मित लिंक रोड की स्थिति को देखते हुए अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्राम डुंगरी में सिंचाई जल उपलब्ध कराने, परसुंडाखाल में ठेकेदार द्वारा विद्युत कार्य से संबंधित मानदेय का भुगतान न किए जाने, पुण्डरासु में सड़क के डामरीकरण एवं चौड़ीकरण तथा चैड़ तल्ला में सुरक्षा दीवार के लिए गूल निर्माण सहित अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

जनता मिलन कार्यक्रम में पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी दी गई। ग्राम ओडागाड़, विकासखंड पाबौ निवासी गिरीश चंद्र एवं लाजवन्ती देवी ने आपदा से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की थी। जांच में दोनों शिकायतकर्ताओं का एक ही आवासीय भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाया गया। नियमानुसार प्रपत्र पी-20 भरते हुए भवन एवं उसमें रखी सामग्री की क्षति के लिए 11,500 रुपये की राहत सहायता स्वीकृत कर वितरित की गयी। ग्राम पंचायत कोट की प्रधान प्रियंका ने सारा योजना के अंतर्गत जल संवर्धन कार्य में ठेकेदार द्वारा लंबे समय से भुगतान न किए जाने की शिकायत की थी। मूल्यांकन के आधार पर 50 हजार रुपये के भुगतान पर सहमति बनी है तथा शेष कार्य ग्राम प्रधान एवं ठेकेदार के समन्वय से पूरा किया जाएगा।

 

जनता दर्शन में प्राप्त विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के चौड़ीकरण से संबंधित भवन प्रतिकर के प्रकरण में तहसील स्तर से स्थलीय जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गयी तथा संबंधित पक्षों का आपसी समन्वय से समाधान कराया गया। गैस आपूर्ति उपलब्ध न होने की शिकायत पर एलपीजी गैस सिलेंडर दिलाया गया। वाहन कर से संबंधित प्रकरण में वाहन स्वामी को कर की वर्तमान स्थिति एवं नियमानुसार प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। वाहन स्वामी द्वारा देय कर जमा करने के उपरांत शेष प्रक्रिया पूर्ण कर वाहन का पंजीयन नियमानुसार निरस्त किया गया तथा वाहन स्वामी ने कार्रवाई पर संतुष्टि व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...