Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड जिलाधकारी सोनिका ने नगर निगम सभागार ऋषिकेश में कांवड़ मेले की तैयारियों...

जिलाधकारी सोनिका ने नगर निगम सभागार ऋषिकेश में कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक

जिलाधकारी सोनिका ने नगर निगम सभागार ऋषिकेश में कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक लेते हुए, संबंधित विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा की समुचित व्यवस्था करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही समुचित मूलभूत सुविधाएं एवं व्यवस्था बनाने जाने के निर्देश दिए।

जिलाधकारी ने कहा कि आगामी 4 जुलाई से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में नीलकंठ में जलाभिषेक करने के लिए कावड़िये पहुंचते हैं, जिनके लिए नगर निगम द्वारा समय से पहले ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में बनने वाली पार्किंग मे साफ सफाई, झाड़ियों की कटिंग ,प्रकाश व्यवस्था के साथ मोबाइल टॉयलेट और बनाए जाने वाले सभी शौचालयों की नियमित रूप से सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था तथा शौचालय में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने विद्युत विभाग नीलकंठ यात्रा मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था, विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट लगाने, झूलती विद्युत तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 6 अस्थाई चिकित्सा केंद्र खोलने, श्यामपुर चौकी और नटराज चौक पर मेडिकल कैंप लगाया जाए,कांवड़ मेले के दौरान 108 एंबुलेंस लगाई जाए । यह सेवा रायवाला से ऋषिकेश तक जारी रखी जाए, उन्होंने निर्देश दिए कि जीवन रक्षक दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में हों । खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान ठेली, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि में खाद्य पदार्थों की जांच कर खाद्यान्न सामग्री का निरीक्षण नियमित रूप से करें। इसी के साथ खाद्य पदार्थों की स्वच्छता बनाए रखने रेट लिस्ट के साथ पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

 

आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की चेकिंग एवं शराब की दुकानों के खुलने का समय भी निश्चित करें। जल संस्थान को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्किंग स्थल पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, लोक निर्माण को सड़को को दुरुस्त कर लें। वन विभाग से अपेक्षा की है कि कावड़ यात्रा के दौरान जंगली हाथियों से सुरक्षा की दृष्टि से लगातार निगरानी की जाए। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कि यातायात रूट प्लान के अनुसार ही नीलकंठ जाने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराएं।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...