Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का "ऑपरेशन मुस्कान" केदारनाथ यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के...

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” केदारनाथ यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है

केदारनाथ धाम की यात्रा करने आए श्रद्धालु अत्यधिक भीड़ होने के कारण अपने परिजनों से पीछे छूट जाते है या किसी अन्य कारणों से बिछड़ जाते है, उसके मध्यनज़र रुद्रप्रयाग एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान प्रारम्भ किया है जिसमें अपने परिजनों से बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को उनसे मिलवाने अथवा उनके सुपुर्द करने का सराहनीय कार्य रुद्रप्रयाग पुलिस कर रही है

  • 13 वर्षीय पोते को उसके दादा जी से मिलवाया

वर्तमान समय में जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन हेतु आ रहे हैं। आज पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आया 13 वर्षीय बालक निखिल जो कि अपने बुजुर्ग दादा जी से बिछड़ गया था। श्री राम विलास (दादा जी) ने अपने पोते को काफी ढूंढने पर न मिलने के सम्बन्ध में पुलिस को बताया। केदारनाथ धाम खोया पाया केन्द्र में तैनात पुलिस कार्मिकों सहित अलग-अलग सेक्टरों में नियुक्त पुलिस बल ने बालक के हुलिए के आधार पर उसे ढूंढने को अपने स्तर से काफी प्रयास किया गया। काफी देर बाद पुलिस टीम को एक बालक मिला, जो कि काफी परेशान स्थिति में था, वह भी अपने स्तर से अपने दादा को ढूंढने का प्रयास कर रहा था। उक्त बालक को पुलिस द्वारा उसके दादा के सुपुर्द किया गया। दादा जी ने उत्तराखण्ड पुलिस की प्रशंसा की गयी।

  • बिछड़ चुकी महिला को उनके परिजनों से मिलवाया

आज अंधेरी वेस्ट से आयी महिला कौशल्या यादव जो कि अपने परिजनों से बिछड़ गयी थी और नही मिल पा रही थी, इनके बेटे चन्द्रशेखर यादव ने इस सम्बन्ध में अपने स्तर से उनको ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु न मिल पाने के कारण थक हारकर पुलिस को सूचना दी। केदारनाथ धाम ड्यूटी हेतु आये आरक्षी एलआईयू प्रेम प्रकाश जोशी ने अपने पुराने अनुभव के आधार पर इनके हुलिये का विवरण सहकर्मियों को भेजा गया, साथ ही मन्दिर परिसर से भी इनके बारे में निरन्तर अनाउंसमेंट कराया गया। जिस पर काफी देर बाद उक्त महिला का पता चल पाया, अपने परिजनों से मिलकर महिला काफी प्रसन्न नजर आयी और उनके द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।


  • परिजनों से बिछड़ी छोटी बालिका को पुलिस ने अथक प्रयासों से परिवार से मिलवाया

यात्रा पड़ाव भीम बली में एक बालिका बहुत जोरों से रोते हुए मिली। इसके रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ आयी है, परन्तु वे लोग उसको नहीं मिल रहे हैं। उक्त बालिका 09 वर्ष की थी, जिसने अपना नाम सौम्या सोनी पुत्री रणधीर कुमार सोनी निवासी जीतपुर, पुराना बाजार, झारखण्ड बताया गया। इस बालिका को जिसको भरोसा दिलाकर बिठाया गया कि वह परेशान न हो हम लोग आपके मां पिता को अभी यहीं पर ला रहे हैं। इस सम्बन्ध में चौकी भीमबली से लगातार अनाउंसमेंट करवाकर व अन्यत्र ड्यूटी पॉइंट पर नियुक्त कार्मिकों को सूचित कर परिजनों की तलाश करने हेतु बताया गया। काफी प्रयासों के बाद बालिका के परिजन पुलिस टीम को मिले और वे अपनी बालिका को लेने चौकी भीमबली पर आये। पुलिस टीम ने बालिका को उनके सुपुर्द कर सलाह दी गयी कि यात्रा पर आये हैं तो सभी लोग साथ ही चलें। अपने बच्चों को पिटठू वाले के भरोसे पर न भेजें। यदि भेज भी रहे हैं तो बच्चे को ले जाने वाला आपकी निगाह से दूर न रहे। इनके द्वारा पुलिस का आभार प्रकट कर अपनी यात्रा के लिए रवाना हुए।

  • केदारनाथ धाम आयी श्रद्धालु की गुप्तकाशी पुलिस ने की मदद 

वृन्दावन से केदारनाथ धाम यात्रा हेतु ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से आयी श्रद्धालु जिनका कि केदारनाथ धाम हेतु ट्रैवल एजेंसी ने हैलीकॉप्टर टिकट के पैसे लेने के बावजूद टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही पैसे वापस दे रहे थे, थाना गुप्तकाशी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इनके पैसे वापस दिलाये गये और पुलिस द्वारा उन पैसों से हैलीकॉप्टर टिकट की व्यवस्था कर केदारनाथ धाम दर्शन कराये गये। मन्दिर दर्शन कर वापस गुप्तकाशी पहुंचकर इनके द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...