Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश...

डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी 

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अम्बेडकर चौक में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों और समाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले महान विभूतियों को भी सम्मानित किया।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी समानता एवं न्याय की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भारत के संविधान के प्रमुख शिल्पकार रहे, जिन्होंने देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संवैधानिक ढांचा प्रदान किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते हुए समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता थे। उनके प्रयासों से ही आज समाज में समानता, अधिकार और सम्मान की भावना मजबूत हुई है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर को आयोजन और अपने माता-पिता की स्मृति में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के भविष्य हमारे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम सभी को डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अम्बेडकर चौक का सौंदर्यीकरण का आग्रह भी किया। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समिति के सदस्यों को सौंदर्यीकरण के कार्यों का सकारात्मक भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भारतीय दलित साहित्य अकादमी अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक सुनील सोनकर, ओपी उनियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...