Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड रानीपोखरी में सीएसडी कैंटीन के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर पूर्व सैनिकों...

रानीपोखरी में सीएसडी कैंटीन के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार

देहरादून, 20 फरवरी। डोईवाला क्षेत्र के रानीपोखरी में पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सीएसडी कैंटीन स्थापना के बाद आवश्यक जरुरी संशाधनों के लिए उपनल के माध्यम से धनराशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

शुक्रवार को देहरादून स्थित सैनिक कल्याण मंत्री के कैम्प कार्यालय में भेंट के दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि डोईवाला में सीएसडी कैंटीन न होने के कारण उन्हें आवश्यक वस्तुएँ प्राप्त करने के लिए दूरस्थ सैन्य क्षेत्रों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती थी। अब स्थानीय स्तर पर कैंटीन की सुविधा उपलब्ध होने से हजारों पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों के परिवारों तथा आश्रितों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर आवश्यक संशाधनों के लिए सैनिक कल्याण मंत्री के निरीक्षण के दौरान अनुरोध किया गया था, जिस क्रम में आज से परिसर में कार्य प्रारम्भ हो गया है।

 

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हित में निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंत्री गणेश जोशी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह निर्णय सैनिक सम्मान और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने राज्य सरकार से भविष्य में भी पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...