Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी का किसानों ने फसल बीमा क्लेम के त्वरित...

कृषि मंत्री गणेश जोशी का किसानों ने फसल बीमा क्लेम के त्वरित समाधान पर जताया आभार, जताई प्रसन्नता।

  • कृषि मंत्री गणेश जोशी के आदेश के बाद, बीमा कंपनी ने किसानों को उनके क्लेम का किया भुगतान।

 

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला और बड़कोट के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। किसानों ने फसल बीमा के क्लेम पर त्वरित संज्ञान लेकर समाधान करने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया।

 

किसानों ने कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से उनका फसल बीमा क्लेम का भुगतान संभव हो पाया है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब के फसल बीमा का वर्ष 2023- 24 का अभी तक 4960 किसानों के खातें में 32 करोड़ रुपए क्लेग का भुगतान किया जा चुका है। शेष प्रक्रिया गतिमान है।

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बीमा कंपनी द्वारा क्लेम निर्धारण में उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं तथा एक कमेटी का भी गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बीमा कंपनी की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में भारत सरकार को भी पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा हक मिले। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि कृषि से जुड़ी किसी भी समस्या को सरकार गंभीरता से लेगी और समयबद्ध तरीके से समाधान करेगी। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद किसानों ने सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से उन्हें समय पर फसल बीमा क्लेम प्राप्त हो सका। गौरतलब है कि मंगलवार को फसल बीमा के क्लेम भुगतान के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में तत्काल किसानों को उनके क्लेम का भुगतान के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज से किसानों को उनके क्लेम का भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...