तहसीलदार सदर को 17,500 की घूस देते कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबर के अनुसार आरोपी कांग्रेस नेता के द्वारा देहरादून की अपर तहसीलदार को किसी फाइल पर साइन करवाने को लेकर रिश्वत दे रहा था। तहसील दिवस के मौके पर जन समस्याओं को लेकर जन सुनवाई चल रही थी, तभी आरोपी गुल मोहम्मद नाम के व्यक्ति का जिलाधिकारी और एसडीएम से मार्क किया हुआ प्रार्थना पत्र लेकर आया.
प्रार्थना पत्र में 17500 रुपए रखकर तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब को प्रार्थना पत्र पर साइन कराने के लिए अंदर रखकर रिश्वत देने का प्रयास करने लगा. इसी बीच अन्य कर्मचारी संगत सिंह सैनी, कृपाल सिंह राठौर और सत्यप्रकाश भी मौजूद थे. तहसीलदार सदर देहरादून और अन्य तहसील कर्मियों द्वारा गुल मौहम्मद को मौके पर ही पकड़ लिया गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी गुल मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया











