Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड धोखाधड़ी का पर्दाफाश: एक ही भूमि दो बार बेची गई, डीएम ने...

धोखाधड़ी का पर्दाफाश: एक ही भूमि दो बार बेची गई, डीएम ने पकड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा

  • टिहरी बांध प्रभावितों की जमीन घोटाले में अधिकारियों पर गिरी गाज, एसडीएम को सौंपा क्रिमिनल जांच का जिम्मा
  • जून माह के दूसरे जनता दर्शन में उठे इस मामले ने टिहरी पुनर्वास प्रणाली में गहरी खामियों को उजागर किया

देहरादून, 3 जुलाई।

टिहरी बांध पुनर्वास परियोजना के तहत एक ही भूमि को दो बार बेचे जाने और अधिकारियों की मिलीभगत से भूमि को दोबारा भूमिधरी चढ़ाए जाने के गंभीर मामले का खुलासा जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया है। मामला तब सामने आया जब शास्त्रीनगर, तपोवन निवासी पुलमा देवी ने जनता दर्शन में अपनी पीड़ा रखते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2007 में ग्राम फुलसनी में एक आवासीय भूखंड खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है। लेकिन वर्ष 2020 में वही भूमि पुनः किसी अन्य को बेच दी गई।

 

डीएम ने जांच बैठाई, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

जांच में पाया गया कि चन्दरू पुत्र अमरू, जिन्हें टिहरी बांध विस्थापित के रूप में 2007 में भूमि दी गई थी, उन्होंने उसे पुलमा देवी को बेच दिया था। लेकिन वर्ष 2019 में चन्दरू ने पुनः वही जमीन अपने नाम करवाने के लिए विभाग को गुमराह किया और अवस्थापना पुनर्वास खंड, ऋषिकेश के अधिकारियों ने बिना किसी दस्तावेजी जांच के उनके नाम भूमि को दोबारा चढ़ा दिया।

 

पुनर्वास परियोजना की भूमिका संदिग्ध

वरिष्ठ प्रबंधक (पुनर्वास), टिहरी बांध परियोजना, केदारपुर देहरादून द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है कि चन्दरू ने वास्तविक तथ्यों को छिपाया। इस प्रकरण में उप राजस्व अधिकारी, अवस्थापना (पुनर्वास) खंड, ऋषिकेश द्वारा 2019 में दोबारा भूमिधरी संबंधी पत्र तहसील विकासनगर को भेजा गया था, जिसके बाद चन्दरू के नाम भूमि फिर दर्ज हो गई।

डीएम सविन बंसल ने लिया सख्त संज्ञान, शुरू हुई सख्त कार्यवाही

प्रकरण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता (टिहरी बांध पुनर्वास) का वाहन जब्त कर लिया है और उन्हें विवरण सहित प्रस्तुत होने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को एसआईटी जांच की संस्तुति देने की चेतावनी भी दी गई है।

एसडीएम अपूर्वा को सौंपी गई क्रिमिनल जांच

जिलाधिकारी ने मामले की विस्तृत आपराधिक जांच के लिए एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा को अग्रेतर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि—”जब तक पुलमा देवी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक प्रशासन चुप नहीं बैठेगा।”

पुनर्वास अधिकारियों पर उठे सवाल

इस मामले ने पुनर्वास परियोजना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डीएम ने इस पूरे मामले को “भयंकर खेल” बताते हुए पुनर्वास विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और कहा कि—”व्यथित और विस्थापित लोगों की मजबूरी और पीड़ा का फायदा उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...