Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड मोदी से धामी तक भाजपा की लूट की परंपरा जारी, भाजपा सरकार...

मोदी से धामी तक भाजपा की लूट की परंपरा जारी, भाजपा सरकार ने सरकारी संपत्ति को बाबा रामदेव की कंपनियों को कौड़ी के दाम सौंपकर उत्तराखंड की जनता को लूटा: करन माहरा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य की धामी सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट के पर्यटन विकास प्रोजेक्ट में हुआ टेंडर घोटाला भाजपा के क्रोनी कैपिटलिज़्म का खुला सबूत है। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण से जुड़ी कंपनियों को 142 एकड़ मूल्यवान हेरिटेज भूमि मात्र 1 करोड़ रुपये वार्षिक किराए पर सौंप दी, जबकि इसकी बाजार कीमत 30,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

 

माहरा ने कहा, “भाजपा सरकार ने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के माध्यम से दिसंबर 2022 में जारी टेंडर में साफ-साफ मिलीभगत की। तीनों बोली लगाने वाली कंपनियां—राजस एरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, भारूवा एग्री साइंस प्राइवेट लिमिटेड और प्रकृति ऑर्गेनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड—प्रत्यक्ष रूप से आचार्य बालकृष्ण द्वारा नियंत्रित थीं। यह टेंडर नियमों और एंटी-कोल्यूशन कानून का खुला उल्लंघन है।”

 

उन्होंने आगे आरोप लगाया, “बाबा रामदेव के पतंजलि साम्राज्य को भाजपा सरकार का विशेष संरक्षण प्राप्त है। एशियन डेवलपमेंट बैंक से 23.5 करोड़ रुपये के ऋण से विकसित इस प्रोजेक्ट को बालकृष्ण की कंपनी को सौंपकर राज्य की जनता को ठगा गया है। कंपनी की आय 8 गुना बढ़ गई, लेकिन राज्य को न्यूनतम राजस्व मिला। मुख्यमंत्री धामी और उनके अधिकारी इस घोटाले के जिम्मेदार हैं।”

 

माहरा ने कहा, “सरकार की इसी कार्यशैली का एक और उदाहरण धारचूला के गूंजी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां वर्षों से रह रहे स्थानीय लोगों के हक़-हकूक और जमीनें सरकार छीनकर जब्त कर रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं शिव धाम की जमीन पर्यटन विभाग को दी जा रही है। इस पर हमारी कड़ी नजर है कि सरकार वहां की जमीन को खुर्द-बुर्द कर किसी निजी कंपनी या व्यक्ति को न दे। इसके साथ ही एक और मामला सामने आया है कि एक निजी एविएशन कंपनी ओम पर्वत और छोटा कैलाश के दर्शन करा रही है और यात्रियों को अपने ही होमस्टे में ठहरा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में रोज़गार और आजीविका का संकट गहराता जा रहा है। सरकार केवल कुछ पूंजीपतियों को कमाने का मौका दे रही है और वर्षों से रह रहे स्थानीय लोगों के साथ धामी सरकार खिलवाड़ कर रही है।”

 

उन्होंने कहा, “यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सत्ता के दौरान मोदी सरकार से लेकर धामी सरकार तक अनेक सरकारी संस्थानों और उद्योगों को निजी हाथों में सौंपने के लिए अनैतिक हथकंडे अपनाए गए हैं। अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए सत्ता की ताकत से गुप्त सौदों का भरपूर उपयोग किया गया। यह पैटर्न साफ दिखाता है कि भाजपा सरकार जनता की संपत्ति को अपने चहेतों को भेंट करने में लगी है।”

 

उन्होंने मांग की, “जॉर्ज एवरेस्ट भूमि के इस घोटाले की हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को लूट का अड्डा बना दिया है—भर्ती घोटाले, पेपर लीक से लेकर अब पर्यटन घोटाले तक। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जनता को न्याय दिलाएगी।”

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...