Saturday, September 12, 2026
Home उत्तराखंड कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा...

कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

कोटद्वार: कोटद्वार से देहरादून के बीच बस सेवा संचालित किए जाने के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (GMOU) की ओर से धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने प्रतिभाग किया। कोटद्वार क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही कोटद्वार–देहरादून बस सेवा की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण द्वारा किए गए प्रयासों के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पूर्व में परमिट से संबंधित व्यवस्था के कारण गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बसें कोटद्वार से देहरादून तक संचालित नहीं हो पा रही थीं। क्षेत्रवासियों की इस समस्या एवं लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने संबंधित विभाग एवं शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप अब कोटद्वार–देहरादून बस सेवा का संचालन संभव हो सका है।

नई बस सेवा के तहत बस प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे कोटद्वार से देहरादून के लिए रवाना होगी तथा दोपहर 02:00 बजे देहरादून से कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। इस सेवा से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को देहरादून आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि जनता की सुविधा और उनकी आवश्यकताओं से जुड़े विषयों का समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस बस सेवा के संचालन में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार की जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। इस बस सेवा से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड का भी आभार व्यक्त करते हुए बस सेवा के नियमित एवं सुचारु संचालन की अपेक्षा की। कार्यक्रम में जीएमओयू अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण, भास्करानन्द भारद्वाज, अर्जुन सिंह रावत, विजयपाल सिंह नेगी, नितिन रावत, गणेश भट्ट, संजय बर्थवाल एवं कुंवर सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग

देहरादून। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति जमीनों की प्लॉटिंग कर कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने...

जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

भीमताल/नैनीताल: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्टेट पूल में करियर काउंसिलिंग विशेषज्ञ के रूप में विभिन्न मार्गदर्शकों को जोड़ा गया है। उक्त के...

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

देहरादून: देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहूवाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीपीएस की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग

देहरादून। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति जमीनों की प्लॉटिंग कर कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने...

जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

भीमताल/नैनीताल: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्टेट पूल में करियर काउंसिलिंग विशेषज्ञ के रूप में विभिन्न मार्गदर्शकों को जोड़ा गया है। उक्त के...

कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

कोटद्वार: कोटद्वार से देहरादून के बीच बस सेवा संचालित किए जाने के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (GMOU) की ओर से धन्यवाद एवं...

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

देहरादून: देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहूवाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीपीएस की...

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

नैनीताल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर...

ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, जांच, उपचार...

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की धनराशि   देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या...