Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम की जानकारी देते...

नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम की जानकारी देते नशा मुक्त समाज की स्थापना में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए जनपद पुलिस ने किया प्रेरित

नशे के प्रति जागरूकता के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला

  • छात्र – छात्राओं के बीच जाकर किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक
  • स्वयं नशे से बचते हुए अपने आस पास के लोगो को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने की दिलाई शपथ
  • साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे बचाव के उपायों की दी जानकारी
  • एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा लगातार नशे तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम

 

“ड्रग फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन विशेषकर युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेजो व अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की निर्देश दिए गए हैं।

 

थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा आईपीएस स्कूल में साइबर क्राइम तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरुक करते हुए नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस दौरान वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में उन्हें जानकारी देते हुए साइबर अपराधियों द्वारा अपनाये जाने वाले तरीकों व उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, एआई आधारित धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं UPI फिशिंग, लिंक/OTP फ्रॉड के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा किसी भी अनजान लिंक, कॉल या OTP पर विश्वास न करने, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा उसे समय-समय पर अपडेट करने, ऑनलाइन गेमिंग में अनजान लोगों से बातचीत न करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने से अवगत कराया गया।  एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में नशे तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...