Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड हरेला पर्व लोक संस्कृति को समर्पित पर्व है-प्रो अनीता रावत 

हरेला पर्व लोक संस्कृति को समर्पित पर्व है-प्रो अनीता रावत 

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) देहरादून द्वारा हरेला सप्ताह के अंतर्गत सी. आई. एम. एस. कॉलेज कुंआवाला देहरादून में वैज्ञानिक संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआईएमएस परिसर में 120 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अनीता रावत ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण के लिए गंभीरता के साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। भारतीय ज्ञान विज्ञान परंपरा और संस्कृति में प्रकृति के पांच महाभूतों को जीवन के लिए बहुत आवश्यक माना गया है। हरेला पर्व प्रकृति को समर्पित लोक पर्व है, हम सभी को पौधारोपण करने के साथ साथ उसकी वर्ष भर देखभाल भी करनी चाहिए। प्रोफेसर अनीता रावत ने इस अवसर पर उपस्थित सभी 400 छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को हरेला शपथ भी दिलाई।

इस अवसर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मुख्य अतिथि यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अनीता रावत व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला आज उत्तराखंड ही नहीं समूचे भारत में लोकप्रिय हो चुका है जो लोगों को प्रकृति के समीप ले जाते हुए उसके संरक्षण की प्रेरणा देता है। हमको अपने जीवन में पौधों का रोपण करने के साथ-साथ तथा उनका संरक्षण भी करना चाहिए व दूसरों को प्रेरित भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे छात्र-छात्राओं को यूसर्क के वैज्ञानिकों से संवाद करने का मौका मिल रहा है।

प्रोफेसर रावत ने कहा कि यूसर्क द्वारा राज्य के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित 130 विज्ञान चेतना केंद्रों के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में हरेला सप्ताह मनाया जा रहा है तथा वृहद वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है।

प्रोफेसर (डॉ.) अनीता रावत ने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है, यह हम सब का त्यौहार है और यह हमें अपने परंपरागत लोक पर्वों, जैव विविधता को संरक्षित करने हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि विचारों से ही संस्कार आते हैं और यदि आपके विचार अच्छे हैं तो आपके संस्कार भी अच्चे होंगे और यही जीवन का मूलमंत्र है। जिस परिवेश में हम रहते है, वहां सारी रचनाएं, सारा कार्यक्रम, हमारे विचारों का जो भी भाव है हमारे संस्कारों से तय होता है। उन्होंने कहा कि आज हमारी और आपकी पीढ़ी के द्वारा किए गए कार्य आपके जीवन की दशा को तय करेंगे। इस समाज को आपकी पीढ़ी किस दिशा में लेकर जाएगी, यह आपके और हमारे कृत्यों पर निर्भर करेगा। जिस समाज ने अपने संस्कारों को संजोकर रखा है, वो समाज हमेशा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने यूसर्क द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी।

यूसर्क वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हरेला हम सभी को प्रकृति से जोड़ता है और प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा देता है। हरेला प्रकृति पूजन का पर्व है। जो लोगों को प्रकृति के समीप ले जाते हुए उसके संरक्षण की प्रेरणा देता है। हमको अपने जीवन में पौधों का रोपण करने के साथ साथ तथा उनका संरक्षण भी करना चाहिए व दूसरों को प्रेरित भी करना चाहिए।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हम सभी को अपने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए आगे आकर कार्य करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा तथा पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना चाहिए l

कार्यक्रम के अंत में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में 120 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनीता रावत, यूसर्क वैज्ञानिकों, कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...