Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड हरेला हरियाली और ख़ुशहाली का प्रतीक- ललित जोशी

हरेला हरियाली और ख़ुशहाली का प्रतीक- ललित जोशी

उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला प्रदेश में पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में लोक वृक्षारोपण कर प्रकृति के इस पर्व मना रहे हैं। हरेला पर्व मुख्यत: उत्तराखण्ड़ के कुमाऊं मण्डल में मनाया जाता रहा है, जहां लोग तिथि के अनुसार सात प्रकार के अनाज को एक विशेष पात्र में बोते हैं, जिसे 10 वें दिन पूजा-अर्चना के बाद काटा जाता है, जिसे फिर शिरोधार्य किया जाता है। लेकिन विगत कुछ वर्षों से यह त्यौहार कुमाऊं मण्डल के गांव-घरों तक ही सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण के तौर पर मनाए जाने लगा है। सरकार के साथ ही विभिन्न संस्थाएं, संगठन भी इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रही है।

देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप तथा उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून में भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सीआईएमएस कैंपस कुंआवाला के चारों ओर वृक्षारोपण किया। ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज परिसर में पौंधा लगाया और सभी लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है। हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया प्रकृति को समर्पित यह पर्व पूरे प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी यह त्यौहार पारम्परिक तौर पर मनाते आ रहे हैं, हरेला से 9 दिन पूर्व 5 या 7 अनाजों को रिंगाल की टोकरी में बोया जाता है। और सुबह ताजे पानी से इसे सींचा जाता है। इसे धूप की सीधी रोशनी से भी बचाया जाता है, और 9वें दिन गुडाई करने के बाद 10वें दिन इसकी पूजा करने के बाद हरेले को काटकर चढ़ाया जाता है। लोग इसे फिर शिरोधार्य करने के साथ ही अपने घर के दरवाजों पर गाय के गोबर के साथ लगाते हैं।

वहीं उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत ने कहा कि आज हरेला पर्व के अवसर पर डिफेंस अकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विश्व का तापमान निरन्तर बढ़ रहा है, इस तापमान को बढ़ने से रोकने के लिये हमें पेड़-पौंधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने पर अधिक से अधिक जोर देना होगा।

मेजर सामंत ने कहा आज हमें संकल्प लेना है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण भी करेंगे। हमें अन्य प्रकार के पेड़-पौंधे लगाने के साथ ही फलदार पौंधों को भी अधिक से अधिक मात्रा में लगाने पर विचार करना चाहिये, जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...