Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कालेज को दी...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कालेज को दी एक और सौगात, श्रीनगर बेस अस्पताल में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक स्किल सेंटर कहा, इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज की मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का शिलान्यास किया। प्रथम चरण में 146.60 लाख की लागत से तैयार होने वाले इस सेंटर में बेस चिकित्सालय व राज्य के समस्त चिकित्सको, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस व डिजास्टर रिस्पांस टीम को इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट, बेसिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस लाइफ सपोर्ट की ट्रैनिंग दी जायेगी।

स्किल सेंटर के शिलान्यास अवसर पर सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि में एक और अध्याय जुड़ गया है। जिसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्किल सेंटर खोलने के लिये भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दी थी। जिसके लिये उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का विशेष आभार जताया।

डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज को सुधारने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार का मकसद राजकीय अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और इमरजेंसी डिपार्टमेंट में काम करने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज की ट्रेनिंग देना है, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बेहतर स्थिति से निपटा जा सके।

इस अवसर पर एनेस्थिसिया विभाग के एचओडी डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने स्किल सेंटर की स्थापना के लिए स्वास्थ्य मंत्री आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने मेडिकल कॉलेज में स्किल सेंटर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सेंटर बनने से यहां नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स शुरु किया जाएगा। सेंटर में पांच स्किल स्टेशन, लेक्चर रूम, फैकल्टी रूम सहित तमाम सुविधाएं होगी।

प्रदेश 15 हजार गांवों लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 15 हजार गांवों में स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगेगे, जिसके तहत हर छह माह में प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य का नि:शुल्क चेकअप होगा। यदि कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित होगा तो उसे जल्द उपचार शुरु किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने डेंगू सहित अन्य बीमारियों के फैलने के दृष्टिगत डॉक्टरों की टीम से विशेष अध्ययन करने की बात कही।

 

आयुष्मान भव: कार्यक्रम में युवाओं का मिला पूरा सहयोग

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान भव कार्यक्रम में 80 प्रतिशत युवाओं का योगदान रहा है। पूरे प्रदेश में आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत 500 कैंप लगाये जा चुके है। रक्तदान के लिए अभी तक 1 लाख 47 हजार लोगों ने पंजीकरण कर दिया है। जबकि 49 हजार लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया है। अबतक प्रदेश में 61 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है, जबकि 1 करोड़ आभा आईडी बनाने का लक्ष्य है। 53 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है, जबकि 90 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने सभी लोगों से आभा और आयुष्मान कार्ड बनाने का आह्वान किया।

 

इमरजेंसी वार्ड को बने सीनियर डॉक्टरों का रोटेशन प्लान

स्वास्थ्य मंत्री ने बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी में वार्ड में सीनियर डॉक्टरों के ना आने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व चिकित्सा अधीक्षक को जल्द एक प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। कहा कि इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर ना आने की लगातार शिकायत मरीजों द्वारा की जाती है। जिस पर कॉलेज प्रशासन को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। इस पर भी वह समस्त मेडिकल कॉलेजो के प्राचार्य के साथ बैठक कर उसके बाद प्रतिदिन समीक्षा बैठक लेंगे।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...