Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन पर पहुँचे ह्रितिक रौशन, अपने...

कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन पर पहुँचे ह्रितिक रौशन, अपने चहेते फ़िल्मस्टार को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

देहरादून में आज कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार हृतिक रोशन की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा शहर थम सा गया। इस लॉन्च के साथ, कल्याण ज्वेलर्स ने इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। इस तरह अब कंपनी के, उत्तराखंड की राजधानी में दो शोरूम हैं। बॉलीवुड स्टार, हृतिक रोशन ने जिस नए शोरूम का उद्घाटन किया वहां आभूषण के उत्कृष्ट डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ ग्राहकों को खरीदारी का शानदार अनुभव मिलेगा।

भारी तादाद में, यहां मौजूद मंत्रमुग्ध प्रशंसकों को संबोधित करते हुए, बॉलीवुड सुपर स्टार हृतिक रोशन ने कहा, “मुझे देहरादून आकर बहुत खुशी हो रही है। यह ऐसा शहर है, जिसका मेरे दिल में विशेष स्थान है और मेरे लिए यह दूसरे घर जैसा लगता है। आज, हम सब यहां कल्याण ज्वेलर्स के लॉन्च में शामिल हैं और यह मेरे लिए दरअसल ‘घर वापसी के क्षण’ जैसा है। ‘लक्ष्य’ के फिल्मांकन से लेकर ‘बैंग बैंग’ में देहरादून के प्रसिद्ध ‘राजपुर रोड’ को मेरे घर के रूप में दिखाए जाने तक, इस शहर का मेरे साथ गहरा संबंध है।  कल्याण ज्वेलर्स के प्रतिनिधि के रूप में, आज यहां होना मुझे गर्व से भर दे रहा है। कल्याण ज्वेलर्स का यह भव्य और शानदार शोरूम ग्राहकों को खरीदारी का अनोखा अनुभव प्रदान करने के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि यहां के ग्राहक, इस आभूषण ब्रांड का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे और पूरे दिल से समर्थन करेंगे।”

नए शोरूम के बारे में, कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक, श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “हमने एक कंपनी के तौर पर, महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और ग्राहकों के खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रक्रिया और माहौल तैयार करने की दिशा में काफी प्रगति की है। हमें देहरादून में अपने नए शोरूम के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम अपनी विकास यात्रा के अगले चरण की शुरुआत कर रहे हैं, उत्तराखंड में लगातार अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं, और कंपनी अपने मूल मूल्यों, विश्वास और पारदर्शिता के प्रति ईमानदार रहते हुए ग्राहकों को खरीदारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कल्याण ज्वेलर्स ने अपने 200वें शोरूम के उद्घाटन के मौके को यादगार बनाने के लिए ‘सेलिब्रेटिंग 200 शोरूम्स’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत ग्राहकों को उनकी आभूषण खरीद पर अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए अनोखे ऑफर शामिल किये गए हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...