Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका-एडवोकेट ललित जोशी

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका-एडवोकेट ललित जोशी

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र देहरादून एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून तथा उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून द्वारा देहरादून के सीआईएमएस कॉलेज में सोमवार को युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे तथा एडवोकेट ललित जोशी विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी व नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी राजकुमार सिंह ने मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी का स्वागत किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अपने संस्थान में सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से पिछले 9 सालो में युवाओं की दशा में बड़ा परिवर्तन हुआ है। वहीं नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा सबके सम्मुख रखी।

कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय सांसद नरेश बंसल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर क्षेत्र में युवाओं को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। वह परीक्षाओं पर युवाओं से चर्चा करते हैं, युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में बैठे हैं, यहां चारधामों का वास हैं। हमारे युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया है। देवभूमि में देवी-देवताओं का वास हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस कार्यक्रम में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र जब आगे इस तरह के कार्यक्रम करे तो देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले छात्र-छात्राओं को भी अपनी संस्कृति के प्रदर्शन का मौका दे।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारी आजादी को 75 वर्ष हो चुके हैं, आगे आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम उस लक्ष्य को लेकर चल रहे है कि वर्ष 2047 का भारत विश्व का अग्रणी भारत होगा और यह आप जैसे युवाओं के द्वारा होगा। आपको 2047 के उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी भूमिका को निर्वहन करना है। और भूमिकाओं का निर्धारण इस प्रकार के आयोजनों से भी होता है।

सांसद ने युवाओं को अमृतकाल के पंच प्रण विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता- एकजुटता, नागरिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। युवा उत्सव कार्यक्रम 2023 में मोबाइल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता, युवा लेखन काव्य प्रस्तुति, यंग आर्टिस्ट चित्रकला प्रतियोगिता, सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ जिला स्तत्रीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी को राज्य स्तर एवं राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यंग आर्टिस्ट चित्रकला प्रतियोगिता में नैंसी जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोबाइल फोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में आदित्य राजभर को प्रथम स्थान मिला।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...