नव-निर्मित पॉलीक्लिनिक में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें अत्याधुनिक डेंटल चेयर, प्रयोगशाला सेवाएं, आपातकालीन अवधारण कक्ष, फिजियोथेरेपी अनुभाग, समुचित दवाओं से युक्त फार्मेसी और दो समर्पित चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। यह पॉलीक्लिनिक लगभग 7,000 ईसीएचएस लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है।
इस उद्घाटन समारोह में ब्रिगेडियर पी.जे. प्रभाकरण, स्टेशन कमांडर, क्लेमन्ट टाउन, ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून, मेजर जनरल मोहन असवाल (से.नि.), कर्नल अमित पंड्या (से.नि.), सेवारत अधिकारीगणऔर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिजन उपस्थित रहे, जो लंबे समय से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे। उद्घाटन समारोह ने यह स्पष्ट रूप से दर्शाया कि भारतीय सेना न केवल वर्तमान में बल्कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी अपने सैनिकों के कल्याण हेतु पूर्णतः समर्पित है।










