Saturday, August 1, 2026
Home Defence News क्लेमन्ट टाउन में नव-निर्मित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन – पूर्व सैनिकों की...

क्लेमन्ट टाउन में नव-निर्मित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन – पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, उत्तराखंड सब एरिया ने 15 जुलाई 2025 को क्लेमन्ट टाउन मिलिट्री स्टेशन में नवस्थापित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेजर जनरल नवीन महाजन, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 14 इन्फैंट्री डिवीजन तथा लेफ्टिनेंट जनरल संजीव आनंद, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि.) और बड़ी संख्या में सम्माननीय पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। यह पॉलीक्लिनिक तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों को समर्पित की गई है, जो सूर्या कमांड की पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सुविधा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उल्लेखनीय रूप से बेहतर बनाने की अपेक्षा है।

नव-निर्मित पॉलीक्लिनिक में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें अत्याधुनिक डेंटल चेयर, प्रयोगशाला सेवाएं, आपातकालीन अवधारण कक्ष, फिजियोथेरेपी अनुभाग, समुचित दवाओं से युक्त फार्मेसी और दो समर्पित चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। यह पॉलीक्लिनिक लगभग 7,000 ईसीएचएस लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है।

इस उद्घाटन समारोह में ब्रिगेडियर पी.जे. प्रभाकरण, स्टेशन कमांडर, क्लेमन्ट टाउन, ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून, मेजर जनरल मोहन असवाल (से.नि.), कर्नल अमित पंड्या (से.नि.), सेवारत अधिकारीगणऔर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिजन उपस्थित रहे, जो लंबे समय से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे। उद्घाटन समारोह ने यह स्पष्ट रूप से दर्शाया कि भारतीय सेना न केवल वर्तमान में बल्कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी अपने सैनिकों के कल्याण हेतु पूर्णतः समर्पित है।

RELATED ARTICLES

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान   पर्यावरण संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं...

एक सपने को मिली उड़ान: देहरादून का युवा बना तीसरी पीढ़ी का एयर वॉरियर

देहरादून के एक युवा ने आज तीसरी पीढ़ी के सर्विसमैन (सशस्त्र बल कर्मी) के तौर पर अपनी पहचान बनाई, जब उन्हें प्रेसिडेंट्स कमीशन से...

ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेटवूड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह

देहरादून- चेतवुड हॉल गर्व और जश्न से गूंज उठा, क्योंकि आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) विंग में 73 कैडेट्स ने अपनी कठिन एकेडमिक और मिलिट्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...