Thursday, August 20, 2026
Home उत्तराखंड सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

बाईपास का निर्माण होने के बाद स्थानीय जानता को मिलेगा रोजगार जाम से मिलेगा निजात- मंत्री कैड़ा

 

भीमताल। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे भीमताल ब्लॉक के ग्रामीणों को अब राहत मिलने जा रही है। सलेड़ी, खेरोला, खड़की, सिलोटी और नौकुचियाताल को जोड़ने वाले प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

ग्रामीण लंबे समय से इस मोटर मार्ग के निर्माण की मांग उठा रहे थे। सड़क सुविधा के अभाव में लोगों को रोजमर्रा का सामान मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में परेशानी होती थी। वहीं मरीजों को घोड़े या कंधे के सहारे मुख्य सड़क तक लाने की मजबूरी बनी हुई थी। नौकुचियाताल आने-जाने वाले ग्रामीणों और पर्यटकों को भी भीमताल होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, जिससे भीमताल के तल्ली ताल क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी।

 

शासन से मंजूरी के बाद शुरू हुआ काम

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राज्य योजना के तहत बाईपास मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि बाईपास मार्ग बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों और पर्यटकों का आवागमन आसान होगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि मार्ग के निर्माण से भीमताल के तल्ली ताल क्षेत्र में यातायात का दबाव और जाम की समस्या कम करने में भी मदद मिलेगी। इसका लाभ भीमताल विधानसभा के साथ ही कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा।

 

गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय में सड़क का काम पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया तथा लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर आभार जताया।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण और नए मार्गों के निर्माण का काम लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार और विभागीय स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 120 यूनिट हुआ रक्तदान

"सूर्यकांत धस्माना का सामाजिक जीवन प्रेरणा का स्रोत" - सुखविंदर कौर देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ...

उत्तराखंड बोर्ड ने घोषित किया परीक्षाफल सुधार परीक्षा का रिजल्ट, हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 92 से बढ़कर हुआ 96 फसदी

परीक्षाफल सुधार परीक्षा उन छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण रह गये हों या...

देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पीकअप से टकराई इको गाड़ी, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

डोईवाला/देहरादून: देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर (टोल के पास) बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही इको गाड़ी सड़क किनारे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 120 यूनिट हुआ रक्तदान

"सूर्यकांत धस्माना का सामाजिक जीवन प्रेरणा का स्रोत" - सुखविंदर कौर देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ...

उत्तराखंड बोर्ड ने घोषित किया परीक्षाफल सुधार परीक्षा का रिजल्ट, हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 92 से बढ़कर हुआ 96 फसदी

परीक्षाफल सुधार परीक्षा उन छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण रह गये हों या...

देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पीकअप से टकराई इको गाड़ी, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

डोईवाला/देहरादून: देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर (टोल के पास) बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही इको गाड़ी सड़क किनारे...

एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं

शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा जरूरी’, महंत देवेंद्र दास ने नवप्रवेशी छात्रों को दिया संदेश   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में नवप्रवेशी विद्यार्थियों...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज

प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी   देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की विकास योजनाओं की घोषणा, राम कथा व आयुष भंडारे में लिया भाग सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा...

हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश देहरादून। प्रदेश के जिलों से शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था...

देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

चेन स्नैचिंग का आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा, तमंचा-कारतूस और लूटी गई चेन बरामद   देहरादून। राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक बदमाश...

सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

बाईपास का निर्माण होने के बाद स्थानीय जानता को मिलेगा रोजगार जाम से मिलेगा निजात- मंत्री कैड़ा   भीमताल। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर...

मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

सड़क सुरक्षा को लेकर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक   देहरादून। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शासन ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को...