Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाना हम सब की जिम्मेदारी :...

आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाना हम सब की जिम्मेदारी : रेखा आर्या

  • सात दिवसीय आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का किया उद्घाटन
  • पांच राज्यों के आठ जनपदों से 200 से ज्यादा युवा ले रहे हैं हिस्सा

 

देहरादून।  डीआईटी यूनिवर्सिटी में 17 वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । 7 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के पांच राज्यों के कुल 8 नक्सलवादी आतंकवाद प्रभावित रहे जनपदों से 200 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए हर वर्ग को एकजुट करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहली जरूरत है कि हम आदिवासी समाज के युवाओं को मुख्य धारा में शामिल करें।

 

हम सभी को मिलजुल कर या प्रयास करना होगा । इसके साथ ही हमें भी आदिवासी समाज से प्राकृतिक जीवन पद्धति और प्रकृति के साथ सामंजस्य से बनाने जैसी चीज़े सीखने को मिलेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक जमाने में नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब होती थी लेकिन केंद्र सरकार ने लगातार विशेष प्रयास करके अब स्थिति को बहुत हद तक सुधार दिया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 7 दिन के आयोजन में विभिन्न प्रदेशों से आए युवा उत्तराखंड के खानपान, रहन-सहन, लोक संस्कृति, लोक संगीत, नृत्य आदि से परिचित होंगे और यहां की युवाओं को भी उनसे बहुत सारी चीज़ें सीखने को मिलेंगी।

 

इस अवसर पर माय युवा भारत के पूर्व निदेशक जेपीएस नेगी, स्टेट डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह, पद्मश्री समाजसेवी मनोज ध्यानी, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मेहमान बनकर आए आदिवासी युवाओं के बीच पहुंची और उनसे एक-एक करके बातचीत की। उन्होंने युवाओं से पूछा कि नक्सलवादी आतंकवाद का दौर लगभग समाप्त होने के बाद उनके जीवन में किस तरह के बदलाव आए हैं । साथ ही उन्होंने युवाओं को उत्तराखंड की संस्कृति जानने समझने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखा।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...