Wednesday, June 17, 2026
Home Defence News कुमाऊं क्वेस्ट : भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ...

कुमाऊं क्वेस्ट : भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने मोटरसाइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी

भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने “कुमाऊं क्वेस्ट” नामक मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान युवाओं को प्रेरित करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और कुमाऊं पर्वतीय क्षेत्र में सीमा पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

यह नौ दिवसीय अभियान कुमाऊं क्षेत्र की दुर्गम एवं सुरम्य पर्वतीय भू-भाग से होकर गुज़रेगा। इस दौरान “अग्निपथ योजना”, “भारतीय सेना से जुड़ें” और “वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम” जैसी राष्ट्रीय पहलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस रैली का नेतृत्व एक महिला अधिकारी द्वारा किया जा रहा है, जो “नारी शक्ति” की भावना को दर्शाता है तथा सेना में नेतृत्व, साहस और समावेशिता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है। अभियान के दौरान टीम एनसीसी कैडेट्स के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित करेगी, जिसमें सेना के जीवन के बारे में जानकारी एवं करियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही, पिथौरागढ़ और डीडीहाट जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में वीर नारियों और युद्ध वीरों को सम्मानित किया जाएगा। अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य सीमा और साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी है, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आर्थिक विकास को समर्थन मिल सके।

यह अभियान हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय गर्व की भावना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाना है। “कुमाऊं क्वेस्ट” के माध्यम से भारतीय सेना यह संदेश देती है कि वह केवल सीमाओं की रक्षा करने वाली शक्ति नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली प्रेरक शक्ति भी है जिसका उद्देश्य विश्वास का निर्माण करना, अगली पीढ़ी को प्रेरित करना तथा अपने शाश्वत मूल मंत्र “राष्ट्र सर्वोपरि, सदैव सर्वोपरि” को साकार करना है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...