Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड में हुए छोटे-बड़े चुनावों...

महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड में हुए छोटे-बड़े चुनावों में जीत की एवज में दूसरी बार हुई अध्यक्ष पद पर ताज़पोशी

  • राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा
  • प्रदेश परिषद की बैठक मे पंचायत चुनाव और 27 के विस चुनाव मे प्रचंड जीत का आह्वान
  • हार के डर से चुनाव न कराने का आरोप लगाने वाले रोकने को जा रहे कोर्ट

वर्तमान विधानसभा सांसद महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से उत्तराखंड भाजपा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. संगठन चुनाव के प्रभारी केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट की प्रदेश बनाने की घोषणा की। महेंद्र भट्ट को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकमात्र महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया था और तभी से माना जा रहा था कि महेंद्र भट्ट की दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुने जाएंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुने जाने वाले कार्यक्रम में धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद विधायक और मंत्री मौजूद रहे।

ॐ के उच्चारण के साथ भाजपा प्रदेश परिषद में प्रदेशाध्यक्ष के लिए श्री महेंद्र भट्ट का सर्वसम्मिति से अनुमोदन किया है। वहीं राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 8 सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की गई। इस मौके पर एकसुर में पंचायत के साथ 27 के विधानसभा और 29 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत दर्ज करने का आह्वाहन किया गया। इस अवसर पर केंद्र से आए परिवेक्षक केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी यूं ही नहीं है। क्योंकि लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ कहने सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के दर्शन के कारण, लोकतंत्र हमारी पार्टी के आचार, व्यवहार, संस्कार, विचार में बसता है। आज देश में कहने को तो 2.5 हजार राजनैतिक दल हैं लेकिन संगठन में आंतरिक चुनाव केवल भाजपा में होता है। यहां 17 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव शांति और अनुशासन से संपन्न हो जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए कहा, जहां-जहां भाजपा की सरकार होती है वहां-वहां अंतोदय के सिद्धांत पर चलकर विकास नीचे तक पहुंचता है जिसका उदाहरण है उत्तराखंड की सरकार।

वही नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अपने चयन के लिए राज्य के सभी देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, पहले कार्यकाल में पार्टी ने लोकसभा चुनाव से लेकर हरिद्वार पंचायत चुनाव विधानसभा उपचुनाव समेत निकाय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। यह सब पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों,विधायक, सभी जनप्रतिनिधियों एवं लाखों कार्यकर्ताओं के दम पर संभव हुआ है। आज हम राज्य में 22 लाख से अधिक सदस्य और 15 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य वाले दल बन गए हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा सरकार के कामों और पार्टी की सक्रियता के चलते इनमें जीतना हमारे लिए कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है। बल्कि हमारी कोशिश है कि कोई भी प्रधान क्षेत्र पंचायत पद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की चुनावी कोशिश से अछूता न रहें। क्योंकि हमारा उद्देश्य है कि हमारी डबल इंजन सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्य गांव में भी नीचे तक पहुंचे। जिसके धरातल में उतरने में कोई भी नकारात्मक और भ्रष्ट जनप्रतिनिधि बाधा नहीं बन सके।

उन्होंने आह्वाहन किया कि हम सबको एकजुट होकर 27 में जीत की हैट्रिक लगानी है, वो भी 60 पार के लक्ष्य के साथ। जिसके लिए मुझे आप सभी लोगों से बधाई के बजाय आपकी 100 फीसदी प्रयासों के रूप में शुभकामनाएं चाहिए। यह जो लक्ष्य हम तय कर रहे हैं यह संभव नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता, केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार के विकास कार्यों को खुली आंखों से देख रही है। आज हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य और कर्मठ था का कोई सानी नहीं है उसे पर सरकार के काम सोने पर सुहागा बन गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता कहां से कहां पहुंच जाता है इसका उदाहरण मुझे और महेंद्र भट्ट को देखकर महसूस किया जा सकता है। उन्होंने महेंद्र भट्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि सहज सरल और मेहंदी स्वभाव के चलते हुए प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मनोबल आसमान पर पहुंचने तक सफल हुए हैं। यही वजह है कि उनके नेतृत्व में हम एक के बाद एक लगातार सभी चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। जीत का सिलसिला और सबके सुख-दुख का सहभागी होने की प्रवृति के चलते हासिल, कार्यकर्ता के विश्वास ने उन्हें दोबारा अपना अध्यक्ष चुना है।

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए में कहा कि जो कल आरोप लगाते थे, हार के डर से हम चुनाव नहीं कर रहे हैं, जब हमने घोषणा की तो वही कोर्ट चले गए, जब न्यायालय में मजबूत पैरवी करके पुणे चुनाव की घोषणा करवाई तो अब वहीं कांग्रेस मौसम खराब होने का हवाला देकर चुनाव से भाग रही है। दरअसल सच्चाई यह है कि कांग्रेस शुरुआत से ही पंचायत चुनाव के पक्ष में नहीं रही है वह जानती है कि निकायों और हरिद्वार पंचायत चुनाव की तरह वह इसमें भी करारी हार का मुंह देखने वाली है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लाख झूठ और भ्रम फैलाएं लेकिन हम उत्तराखंड का विकास विकल्परहित संकल्प के साथ करते रहेंगे। पार्टी में भी हम इसी संकल्प पर आगे बढ़ते हुए पंचायत चुनाव के बाद 27 के विधानसभा और फिर 29 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड विजय हासिल करेंगे।

महेंद्र भट्ट

  • जीवन परिचय

महेंद्र भट्ट का पैतृक गांव चमोली जिले के पोखरी में है और भट्ट का जन्म ब्राह्मणथला गांव के पोखरी ब्लॉक में एक ब्राह्मण परिवार में 04 अगस्‍त 1971 को हुआ. उनके पिता का नाम पुरुषोत्‍तम भट्ट और माता का नाम राजेश्‍वरी देवी भट्ट है।महेंद्र भट्ट की शुरुआती पढ़ाई राजकीय प्राथम‍िक विद्यालय थाला पोखरी में हुई. इसके बाद भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश से इंटर की पढ़ाई की. उच्‍च शिक्षा पं ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश बीकॉम और एमकॉम किया है।

  • राजनीतिक करियर

राजनितिक करियर की अगर बात की जाए महेंद्र भट्ट साल 2002 ने नंदप्रयाग विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। 2007 में भी नंदप्रयाग सीट से ही चुनाव मैदान में उतरे, इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत दर्ज की, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से हार गए। बीजेपी ने उनके संगठन से जुड़े अनुभवों को देखते हुए जुलाई 2022 में उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंप दी. वह अप्रैल 2024 से राज्यसभा के सदस्य हैं। महेंद्र भट्ट की छात्र राजनीति से शुरुआत हुई थी, गढ़वाल मंडल में महेंद्र भट्ट को बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा माना जाता है। राम जन्‍मभूमि आंदोलन से भी महेंद्र भट्ट जुड़े रहे तो श्रीराम जन्‍मभूमि आंदोलन में 15 दिनों तक पौड़ी के कांसखेत जेल में भी बंद रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान भी महेंद्र भट्ट 5 दिन जेल में बंद रहे।

  • उत्तराखंड में हुए छोटे-बड़े चुनावों में जीत बानी दोबारा ताजपोशी की वजह

वर्तमान राज्यसभा सांसद और पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से उत्तराखंड भाजपा संगठन प्रदेश अध्यक्ष का मुखिया इसलिए बनाया गया क्योंकि इसके पीछे निकाय चुनावों में पार्टी की बंपर जीत, विधानसभा चुनाव में दोबारा से बीजेपी की जीत, पूर्व में त्रिस्तरीय पंचायत में बीजेपी की जीत, इसके अलावा लोकसभा चुनाव में पांचो सीटे बीजेपी की जीत। यह सभी चुनाव ऐसे थे जिसमें भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर महेंद्र भट्ट ने पार्टी संगठन को बंपर जीत दिलवाई है और यही वजह है कि एक बार फिर से महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।

महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद खेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या और पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने महेंद्र भट्ट को दूसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान सौपे जाने पर बधाई एवं शुभकामनाए दी 

  • राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद खेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनका पहला कार्यकाल पार्टी के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। पहले कार्यकाल में लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सभी पांच सीट जीती, विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा ने विपक्ष को धूल चटाई और साथ ही नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। रेखा आर्या ने कहा कि महेंद्र भट्ट के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसका असर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

 

  • पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने भी महेंद्र भट्ट को दूसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने पर पार्टी हाईकमान सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। सतपाल महाराज ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि पूर्व में उनके कार्यकाल में प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और भी मजबूत होगी और उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...