Tuesday, June 30, 2026
Home उत्तराखंड अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सेक्टरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से उपाध्यक्ष एमडीडीए के नेतृत्व में क्षेत्रवार निरीक्षण एवं कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से न केवल अवैध निर्माणों की पहचान की जा रही है, बल्कि स्वीकृत मानचित्रों के अनुरूप निर्माण कार्यों की भी नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे सुनियोजित एवं नियमानुसार विकास को बढ़ावा मिल सके।

प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त अवैध निर्माणों, अवैध प्लॉटिंग एवं अन्य विकास संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु उपाध्यक्ष मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष द्वारा पछवादून क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में संचालित निर्माण गतिविधियों, अवैध निर्माणों एवं प्लॉटिंग से संबंधित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों, उन पर की गई कार्रवाई तथा लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही स्वीकृत निर्माणाधीन भवनों एवं प्लॉटिंग परियोजनाओं के मानचित्रों का भी परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि जिन भवनों के मानचित्र स्वीकृत हैं, उनमें निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही किया जा रहा है अथवा नहीं। प्रत्येक निर्माण स्थल का गहनता से निरीक्षण कर नियमों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

 

जहां कहीं भी निर्माण गतिविधियां विकास प्राधिकरण के नियमों एवं स्वीकृत मानचित्रों के विपरीत पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उक्त निरीक्षण एवं कार्रवाई के दौरान सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, क्षेत्रीय सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास को सुनिश्चित करना भी है। प्राधिकरण क्षेत्र में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण किया जा रहा है। आज पछवादून क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान निर्माण गतिविधियों एवं स्वीकृत मानचित्रों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें तथा विकास प्राधिकरण के नियमों का पालन करें।

 

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्माण गतिविधियों की सतत निगरानी करें तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

भाजपा पुराने प्रदर्शन मे करेगी सुधार, विकास पखवाड़े मे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार: भट्ट

​ धामी की सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री की उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रामद्रोहियों के मुंह से सनातन की चिंता बेहद हास्यास्पद: भाजपा ​देहरादून...

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे ‘क्वालिटी फॉरेस्ट’, मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘हरित कंट्रोल रूम’ 16 जुलाई से एक माह तक चलेगा हरेला पर्व,...

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान   पर्यावरण संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भाजपा पुराने प्रदर्शन मे करेगी सुधार, विकास पखवाड़े मे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार: भट्ट

​ धामी की सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री की उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रामद्रोहियों के मुंह से सनातन की चिंता बेहद हास्यास्पद: भाजपा ​देहरादून...

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे ‘क्वालिटी फॉरेस्ट’, मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘हरित कंट्रोल रूम’ 16 जुलाई से एक माह तक चलेगा हरेला पर्व,...

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान   पर्यावरण संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं...

केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत!

केंद्रीय भंडारों की जीत, डबल इंजन सरकार पर एक और मुहर: भट्ट देहरादून 30 जून। भाजपा ने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार तीन स्थानों पर अध्यक्ष...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण...

बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा। जनपद के ज्यूला (रजवार तोक) स्थित सुप्रसिद्ध ‘गुरु गोरखनाथ मन्दिर’ में इन दिनों पावन बैशी (जागर) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा...

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड के सड़क सेक्टर को मिलेंगे सात हजार करोड़   देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री...

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित

बागेश्वर, चम्पावत व पिथौरागढ़ परिसर को मिला स्थाई शैक्षणिक व प्रशासनिक ढांचा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा निर्णय देहरादून। सोबन सिंह जीना...

सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी

पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई   देहरादून। भाजपा वरिष्ठ नेता/श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी...