Tuesday, March 10, 2026
Home उत्तराखंड मंत्री गणेश जोशी ने की ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक, बैठक...

मंत्री गणेश जोशी ने की ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक, बैठक के दौरान अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से ली जानकारी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं ( महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना- एन.आर.एल.एम.ए प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना आदि अन्य योजनाएं), राज्य पोषित योजनाओं ( प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना तथा वाह्य सहायतित योजना (एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना) के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने बैठक के दौरान पीएमजीएसवाई के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सभी सड़को के कार्यों को तय समय सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आजीविका पैकेज के अन्तर्गत 13500 परिवारों को आजीविका संसाधनों से जोड़ा गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित प्रत्येक योजनाओं के क्रियान्वयन में दो से ढाई गुना वृद्धि हुई है। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लक्ष्य के सापेक्ष अवशेष आवास निर्माण कार्यों में तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने को अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई की सड़को पुलों का निर्माण भवनों के निर्माण समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य की दीर्घकालिक योजनाओं की चुनौतियों और समाधान को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश। मंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों का कार्य मिल सके इसके लिए एक कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। मंत्री ने कहा किसी भी विभाग का ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण का कार्य चल रहा हो उसमे स्थानीय ग्रामीण वासियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर एक ठोस रणनीति बनाने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

उत्साहजनक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट

भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद देहरादून 8 मार्च। भाजपा ने विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी बजट की उम्मीद के साथ सभी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सैनिक की बेटी को लैपटॉप प्रदान करने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावित परिवारों को भी बांटी सहायता राशि

देहरादून, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत पूर्व सैनिक की पुत्री देहरादून...

श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, गुरु राम राय जी महाराज व महंत देवेन्द्र दास महाराज...

श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, गुरु राम राय जी महाराज व महंत देवेन्द्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्साहजनक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद विकास को रफ्तार देगा धामी सरकार का बजट: भट्ट

भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद देहरादून 8 मार्च। भाजपा ने विकासोन्मुख एवं कल्याणकारी बजट की उम्मीद के साथ सभी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सैनिक की बेटी को लैपटॉप प्रदान करने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावित परिवारों को भी बांटी सहायता राशि

देहरादून, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत पूर्व सैनिक की पुत्री देहरादून...

श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, गुरु राम राय जी महाराज व महंत देवेन्द्र दास महाराज...

श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का महासागर, झण्डे जी पर झुके लाखों शीश, गुरु राम राय जी महाराज व महंत देवेन्द्र...

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...