Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या

मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लेलू में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के सभागार में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने का कार्य किया गया है। इसी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम के समीप बनने वाली एक नई सड़क का विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से वहां मौजूद युवा खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के दौर में खेल सिर्फ मनोरंजन या शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश-दुनिया में नाम रोशन करने और एक शानदार करियर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार खेल के बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को हर संभव विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष भटगई, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र शाह, वीरेंद्र बोहरा, कमल मेहता, अक्षय शाह आदि उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खेल एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित ‘श्री महादेव धारा, हुडकन्ना’ मंदिर परिसर में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प के साथ स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर में स्वयं श्रमदान कर सफाई की। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल हमारी आस्था के जीवंत केंद्र हैं, जिनकी पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का परम नागरिक दायित्व है। इस अवसर पर उन्होंने जनता से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत’ के विजन को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...