Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज एवं यूसर्क के मध्य हुआ एमओयू

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज एवं यूसर्क के मध्य हुआ एमओयू

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून की सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) का साथ मिला है। प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर योग्य छात्र-छात्राओं को मुफ्त उच्च शिक्षा, चिकित्सा प्रदान करने हेतु सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून तथा उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) देहरादून के बीच एम.ओ.यू. ‘मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग’ पर हस्ताक्षर हुए हैं। यूसर्क की ओर से यूसर्क निदेशक प्रोफ़ेसर अनीता रावत तथा सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून की ओर से ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यूसर्क निदेशक प्रो. (डॉ.) अनीता रावत ने बताया कि यूसर्क द्वारा प्रदेश भर में 13 चेतना केन्द्र चलाए जा रहे हैं। इस समझौते के आधार पर यूसर्क हर चेतना केन्द्र से 5 आर्थिक रूप से कमजोर योग्य बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं यावसायिक शिक्षा हेतु सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून को उपलब्ध कराएगा। जिससे कि कमजोर आर्थिकी के कारण कोई भी योग्य छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित न रह सके।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि आज का यह समझौता यूसर्क के चेतना केन्दों से जुड़े आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण साबित होगा। इन सभी चयनित योग्य बच्चों को संस्थान निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान मिलकर प्रदेश के अंतिम छोर से आने वाले छात्र को भी उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने हेतु मिलकर काम करेंगे।

इस अवसर पर यूसर्क वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने कहा कि दोनों संस्थाओं के बीच का यह समझौता प्रदेश के शैक्षिक एवं वैज्ञानिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं के सम्मिलित प्रयासों से प्रदेश भर के छात्र – छात्राएं लाभान्वित होंगे।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...