Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़...

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

नैनीताल- सप्ताहांत की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों के कारण शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए, वहीं यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया। शहर की पार्किंग क्षमता पूरी तरह भरने के साथ कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को हजारों पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान लगाया गया। बड़ी संख्या में निजी वाहनों के प्रवेश से शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात धीमा पड़ गया। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया और कई स्थानों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया।

पर्यटकों की सुविधा के लिए बाइपास मार्ग पर वाहनों की पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई, लेकिन इसके बावजूद माल रोड, चिड़ियाघर रोड, मेट्रोपोल क्षेत्र और अन्य प्रमुख मार्गों पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहन रेंगते नजर आए। पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर होटल कारोबार पर भी दिखाई दिया। शहर के अधिकांश होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे लगभग भर गए। पर्यटन सीजन के मुकाबले कम भीड़ वाले समय में मिलने वाले कमरों की कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफॉल, केव गार्डन और चिड़ियाघर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की भीड़ रही। रोपवे सेवा का आनंद लेने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आगामी दिनों में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...