Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई 'बूथ' और कार्यकर्ताओं को...

राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं को समर्पित : भट्ट

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं को समर्पित : भट्ट
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद ही भाजपा को सर्वश्रेष्ठ बनाता है!

 

देहरादून 26 मई। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को संगठन की सबसे पहली और सबसे मजबूत इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं के सम्मान को समर्पित बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने तैयारी बैठकों की श्रृंखला आगे बढ़ते हुए कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ समिति के मध्य संवाद ही भाजपा को विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी बनाता है। पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने लगातार कई बैठकें लेकर तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार के साथ अन्य प्रदेश महामंत्री, प्रवास कार्यक्रमों के प्रमुखों, मीडिया सोशल मीडिया टीम और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष प्रभारी, सह प्रभारियों से अलग अलग समन्वय बैठक ली।

 

तैयारियों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा बूथ को संगठन की प्रथम और सबसे मजबूत इकाई मानते हुए अपनी सभी सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाती है। इसी सांगठनिक भावना के अनुरूप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगामी उत्तराखंड दौरा भी पार्टी के इसी मूल मंत्र को धरातल पर दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का उत्तराखंड प्रवास के दौरान सबसे पहली और जमीनी इकाई ‘बूथ अध्यक्ष’ के घर जाना, बूथ समिति के सदस्यों के साथ सीधे संवाद और चर्चा करना, उनके सुख-दुख की चिंता करना और उनसे महत्वपूर्ण फीडबैक लेना यह साबित करता है कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता की क्या अहमियत है।


उन्होंने कहा, भाजपा केवल सरकार में ही नहीं, बल्कि संगठन में भी ‘अंत्योदय’ अर्थात् पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति का उदय के सिद्धांत पर चलती है। इसी सिद्धांत के तहत संगठन के अंतिम छोर पर बैठे पार्टी के प्रथम कार्यकर्ताओं और मजबूत इकाई से मिलना और उनके साथ अपने अनुभव साझा करना भाजपा अध्यक्षों की एक गौरवशाली परंपरा रही है। इसी गौरवशाली परंपरा के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह दौरा है जिसमें उनका यह प्रयास पार्टी के विचार, व्यवहार और उसकी मूल कार्यपद्धति को रेखांकित करेगा।

 

​वहीं स्पष्ट किया कि चुनावी जीत और हार से अलग, अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना और शीर्ष नेतृत्व तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करना ही वह मुख्य वजह है जिसने आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया है। उनका यह दौरा उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को चुनावों की दृष्टि से और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...