Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड निम की उपलब्धियां हैं महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय,कई चुनोतिपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक दिया...

निम की उपलब्धियां हैं महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय,कई चुनोतिपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक दिया है अंजाम-रेखा आर्या

  • पर्वतारोहण है जीवट,जोखिम और रोमांच का पर्याय-रेखा आर्या
  • पर्वतारोहण का साहसिक खेल हमें हर पल जिन्दगी और मौत से साक्षात्कार कर विकट चुनौतियों से जूझने कर जीतने का देता है जज्बा-रेखा आर्या

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के “एडवांस पर्वतारोहण कोर्स” के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस दीक्षांत समारोह में कुल 279 बेसिक कोर्स और 175 एडवांस पर्वतारोहण कोर्स पूरा करने वाले पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र दिए और सभी को सम्मानित किया।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आपदा के दौरान रेस्क्यू कार्य हो या फिर केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य, इन सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य दिखाकर निम ने अपना लोहा मनवाया है।आज यह संस्थान एडवेंचर स्पोर्ट का बड़ा केंद्र बन गया है, जिससे भारत की स्पोर्ट क्लाइंबिंग टीम तैयार हो रही है।इसके साथ ही निम ने रोजगार से जुड़े कोर्स भी शुरू किए हैं, जिससे युवा निम से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से जुड़ रहा है जो कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है।पर्वतारोहण में प्रशिक्षण देने वाला देश का प्रतिष्ठित संस्थान नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) इसका गवाह बन रहा है, जहां तय सीमा से अधिक उम्र के लोग भी पर्वतारोहण जैसे जोखिम भरे शौक का प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों को समुचित सम्मान और प्रतिनिधित्व दिए जाने हेतु वह अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि परंपरागत पेशे से हटकर इन बच्चों ने पर्वतारोहण साहसिक क्षेत्र को चुना जो उत्साहवर्द्धक एवं सराहनीय है। उन्होंने निम की उपलब्धियों को महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि देश की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने इसी संस्थान से प्रशिक्षण लिया था जो आज दुनिया की तमाम ऊंची चोटियों को फतेह कर देश का मान बढ़ा रही है। उन्होने संस्थान को आगे बढ़ाने में संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि निम से प्रशिक्षण लेकर निकलने के बाद प्रशिक्षुओं के भीतर तत्काल निर्णय लेने एवं हर चुनौती से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। यही पर्वतारोही ऊंचे पर्वतों को फतह कर देश के तिरंगे झंडे को लहराएंगे यह सोचकर हमें गर्व महसूस होता है। आज के समय में दुनिया में बहुत से खेल है परन्तु पर्वतारोहण का साहसिक खेल हमें हर पल जिन्दगी और मौत से साक्षात्कार कर विकट चुनौतियों से जूझने कर जीतने का जज्बा देता है। समारोह में एडवांस कोर्स में अंकित सिंह की टीम को एवं बेसिक कोर्स में मनीष कटरिया की टीम को बेस्ट टीम का पुरस्कार दिया गया।

राज्य की खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा रेखा आर्या नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के बेसिक एवं एडवांस माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण कोर्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। इस दीक्षांत समारोह में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के 175 एवं बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स के 279 प्रशिक्षु सम्मिलित हुए। श्रीमती आर्या ने प्रशिक्षु पर्वतारोहियों को संस्थान का बैज प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर एवं माता कुटेटी मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा निम के हिमालय म्यूजियम का अवलोकन भी किया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...