Friday, July 3, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून के सहसपुर स्थित बैरागीवाला में बीते 13 जून को भाजपा नेता...

देहरादून के सहसपुर स्थित बैरागीवाला में बीते 13 जून को भाजपा नेता विनोद कुमार कश्यप की हत्या के 19 दिन बाद मुख्य आरोपी सहित तीन और आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमान गिरफ्तार, भीड़ ने फूंका घर; दहल उठा था देहरादून

इससे पहले पुलिस घटना में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

सहसपुर कोतवाल प्रदीप रावत के मुताबिक, गुरुवार को पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी अमान पुत्र मासूम, सावेज पुत्र अल्लारक्खा और आजम पुत्र युनूस निवासी ग्राम बैरागीवाला शामिल हैं। इनके खिलाफ मृतक भाजपा नेता के परिजनों की ओर से हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह विवाद नलकूप से सिंचाई के पानी को लेकर हुआ था। भाजपा नेता की हत्या के बाद बैरागीवाला में जमकर बबाल हुआ था। घटना के अगले दिन भीड़ ने तोड़फोड कर मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी थी। साथ ही प्रशासन ने भी आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया था। इसके चलते बैरागीवाला में तीन दिन तक तनाव की स्थिति बनी रही। कई परिवार गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए थे।

बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद मुख्य आरोपी अमान अपने साथी साबेज और आजम के साथ पुलिस से बचने के लिए जगह-जगह अपने ठिकाने बदलता रहा। घटना के बाद सीधे वह दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने बस अड्डे पर रात बिताई। इसके बाद वह जालंघर, हरियाणा में भी जगह-जगह अपना ठिकाना बदलते रहे। आखिर कर हत्याकांड के बीस दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने तीनों को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

बैरागीवाला हत्याकांड की घटना को बीस दिन से ज्यादा हो गए थे। हालांकि पुलिस ने घटना में नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी अमान की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से विभिन्न संगठनों के साथ ही परिजनों में भी आक्रोश पनप रहा था। इसको लेकर परिजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चुके थे, लेकिन पुलिस के पास सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों की ओर से फोन का इस्तेमाल न करना रहा। घटना के बाद से पुलिस फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन सभी अपनी लोकेशन बदल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मैन्युअली काम किया। पुलिस को पता चला कि आरोपी कभी मस्जिद तो कभी बस बस अड्डों पर रह रहे हैं। अंत में पता चला कि आरोपी हरियाणा के गंगानगर हाईवे स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अन्य फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह था पूरा मामला

13 जून की शाम के समय सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद हो गया था। जिसके बाद एक पक्ष के रज्जाक, अमान, यूनूस,जावेद,इम्तियाज शहबाज , शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इन्तेजार और अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के तीन भाइयों अशोक कुमार, विनोद कुमार तथा राजेश कुमार से मारपीट की गई, जिसमें गंभीर चोट लगने से इ्रलाज के दौरान विनोद कश्यप की मौत हो गई। भाजपा नेता की हत्या के बाद हुए बवाल को लेकर बैरागीवाला गांव पूरी तरह अशांत हो गया था। तनाव को देखते हुए बैरागीवाला को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। आईटीबीपी के साथ पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई थी, लेकिन इस बीच शांति कायम रही। घटना के बाद गांव को छोड़कर करीब बीस परिवार रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। शांति बहाल होने के बाद ये सभी रिश्तेदारों के यहां से गांव लौट आए।

RELATED ARTICLES

पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें : सतपाल महाराज

प्रभारी मंत्री ने कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन...

शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत

स्थानांतरण एक्ट से छूट के लिये भी कार्मिक विभाग को भेजा जायेगा प्रस्ताव कहा, पदोन्नति प्रकरणों के समाधान को अध्यादेश होगा अंतिम विकल्प देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग...

एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या

एसआईआर के बहाने विभागीय काम बाधित होने पर नाराज हुई मंत्री अगस्त तक शत प्रतिशत केंद्रो पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त करने के निर्देश देहरादून। एसआईआर में व्यस्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें : सतपाल महाराज

प्रभारी मंत्री ने कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन...

शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत

स्थानांतरण एक्ट से छूट के लिये भी कार्मिक विभाग को भेजा जायेगा प्रस्ताव कहा, पदोन्नति प्रकरणों के समाधान को अध्यादेश होगा अंतिम विकल्प देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग...

एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या

एसआईआर के बहाने विभागीय काम बाधित होने पर नाराज हुई मंत्री अगस्त तक शत प्रतिशत केंद्रो पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त करने के निर्देश देहरादून। एसआईआर में व्यस्त...

एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पोस्ट से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का राज देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में घरेलू सहायिका द्वारा की गई लाखों रुपये के हीरे...

भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ...

मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं...

ईसी रोड पर युवाओं के झगड़े में चले तलवार-खुखरी

ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास बुधवार रात युवाओं के झगड़े में तलवार और खुखरियां खिंच गई। 10-15 दबंगों ने एक युवक पर...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम

पहले खराब सड़कों के चलते हमारा सफर लंबा और थकान भरा रहता था. लेकिन अब हर तरफ एक्सप्रेसवे बनने से लंबी यात्रा करना आसान...

डौसनी गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शुक्रवार सुबह हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव डौसनी में मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप...

उत्तराखंड में पांच ऊर्जा परियोजनाओं पर बड़े फैसले, उपनल कर्मियों के लिए भी अच्छी खबर

यूजेवीएन लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई, वहीं राज्य की कई प्रमुख जलविद्युत व पंप्ड...