Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों की...

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित माँगों किया धरना प्रदर्शन

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित माँगों को लेकर घोषित आंदोलन के प्रथम चरण मे धरना प्रदर्शन प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

धरने को संबोधित करते हुए संघ के प्रान्तीय सरंक्षक एवँ पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप डबराल एवँ जय प्रकाश बहुगुणा जी ने कहा कि सरकार एवँ विभाग अशासकीय विद्यालयों की उपेक्षा कर रही है जिस कारण संगठन को मजबूर होकर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों एवँ शिक्षक कर्मचारियों के साथ विभाग एवँ सरकार लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है इस सम्बंध में कई बार माँग पत्र भी निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवँ निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा को सौंपे गए हैं लेकिन आज तक उन पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हो पाई है वर्षों से हो रही जी पी एफ कटौती को बंद कर एन पी एस कटौती के तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं वर्षों पुरानी,तदर्थ की सेवाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है , तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण के प्रकरण वर्षों से लंबित पड़े हुए हैं।वर्षों से मानदेय में कार्यरत शिक्षकों को तदर्थ किए जाने की प्रक्रिया में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

 

उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद वित्त विहीन सेवाओं को जोड़कर जी पी एफ कटौती प्रारम्भ नहीं की जा रही है और प्रत्येक शिक्षक कर्मचारियों को चयन एवँ प्रोन्नत वेतनमान के लिए न्यायालय की शरण मे जाना पड़ रहा है जनपद टिहरी गढ़वाल एवँ रुद्र प्रयाग में अनावश्यक रूप से विगत 6 महीनों से शिक्षकों का वेतन रोका गया है उन्हें पुरानी पेंशन छोड़कर नई पेंशन योजना हेतु मजबूर किया जा रहा है अधिकांश प्रकरण शासन एवँ विभाग की उदासीनता के कारण न्यायालय से निस्तारित हो रहे हैं 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व की विज्ञप्ति से नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है 2014 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों की सामूहिक वीमा कटौती शुरू नहीं हो पाई है राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यो की सीधी भर्ती में अशासकीय शिक्षकों को सम्मिलित नहीं किया जा रहा है अशासकीय विद्यालयों को समग्र शिक्षा के लाभ वांछित किया जा रहा है अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओ को ड्रेस, टेबलेट, शिक्षण सामग्री आदि की सुविधाएं नहीं दी जा रही है डाउन ग्रेड में कार्य कर रहे प्रभारी प्रधानाचार्यो को डाउन ग्रैड प्रधानाचार्यों बनाया जाय तथा डाउन ग्रेड में कार्य कर रहे प्रधानाचार्यों को 5 साल के स्थान पर ढाई साल में पूर्ण स्केल दिया जाना चाहिए जो कि अभी तक नही दिया जा रहा है इसी तरह से दस हजार मानदेय प्राप्त शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया जाय।

 

अन्य भी कई मांगे वर्षों से लंबित पड़ी हैं। मानदेय से वंचित शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाया जाय।इस सम्बंध में एक माँग पत्र महानिदेशक शिक्षा ,निदेशक माध्यमिक एवँ प्रारंभिक शिक्षा को सौंपा गया था तथा चेतावनी भी दी गई थी कि मांगे यथा समय पूर्ण न होने पर संगठन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा । इसी क्रम में संगठन ने मजबूर होकर आज 24 जून 2024 को महा निदेशालय में धरना प्रदर्शन के साथ ही आंदोलन का निर्णय ले लिया है। यदि सरकार एवँ विभाग ने अभी भी मांगे नहीं मानी तो इस आंदोलन को भविष्य में बढ़ाया जाएगा। इस बीच महानिदेशक शिक्षा द्वारा आंदोलनरत शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता हेतु अपने कार्यालय में आमंत्रित किया तथा विन्दुवार शिक्षकों की मांगें सुनीं । मांगों को विस्तारपूर्वक सुनने के पश्चात अधिकांश मांगो पर अपनी सहमति व्यक्त की तथा सँयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री पदमेंद्र सकलानी जी को संगठन के पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक वार्ता कर समाधान करने के लिए निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...