Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड बुजुर्ग को वर्षों से चक्कर कटा रहे अधिकारी; डीएम का चढा पारा,...

बुजुर्ग को वर्षों से चक्कर कटा रहे अधिकारी; डीएम का चढा पारा, ऐसे कार्मिकों पर जल्द गिर सकती है बड़ी गाज, डीएम ने तलब की पत्रावली 

  • राष्ट्रीय लोक अदालत के फैसला नही मान रहा बैंक, यूनियन बैंक के प्रबन्धक पर आपराघिक कार्यवाही के निर्देश
  • 4 घंटे चला जनदर्शन; रिकार्ड 194 समस्याएं दर्ज, डीएम ने अधिकांश का मौके पर किया समाधान 
  • मुख्यमंत्री की जन नीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन जनभावना अनुरूप समाधानय एक्शन
  • विजय पार्क निवासी चलने फिरने में असमर्थ, बुजुर्ग और बिना औलाद के गरीब दंपत्ति की दूर होगी पीडा, डीएम ने मौके पर स्वीकृत की आर्थिक सहायता।
  • जल निगम से सम्बन्धित शिकायत; अधि0अभियंता मौके पर उपस्थित नही; सुनवाई हुई बाधित; डीएम ने रोका वेतन।
  • अधिकारियों को निर्देशः जन समस्याओं को गंभीरता लें, प्राथमिकता पर हो समाधान।
  • उमेश कुमार पुरी को विधिक सहायता; निःशुल्क वकील
देहरादून 15 सितंबर,2025 जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी गई। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे 194 लोगों ने अपनी समस्या और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान लोगों कने भूमि विवाद, कब्जा, अतिक्रमण, घरेल विवाद, पेयजल, आर्थिक सहायता, शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस आदि से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। हिदायत दी कि इसमें लापरवाही पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जनता दरबार से गायब जल निगम के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
78 वर्षीय बुजुर्ग शिकायकर्ता मोहनलाल काला ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनका मसूरी एवं तहसील सदर अन्तर्गत भूमि विवाद, भूमि सीमांकन के लिए के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहा है कानूनगो कार्यवाही नही कर रहे है, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम मुख्यालय को पत्रावली तलब करते हुए ऐसे अधिकारियों, कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।  ऋषिकेश निवासी लक्ष्मण सिंह 50 लाख लिया था लोन, 55.93 लाख कर चुका है जमा, लोक अदालत में सटलमेंट के बाद भी बैंक एनओसी नही दे रहा है, शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक के अधिकारी अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, परिवार सहित मानसिक दबाव बना रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने यूनियन बैंक के प्रबन्धक आपराधिक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में मिसराज पट्टी नूनियास तक कच्चा मोटर मार्ग बरसात में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों, बीमार एवं आम लोगों को हो रही परेशानी की समस्या पर जिलाधिकारी ने एडीएम को तत्काल निर्माणदायी संस्था से जांच करवाते हुए सड़क मार्ग को ठीक करवाने के निर्देश दिए। ग्राम नाडा में दैवीय आपदा से आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर डीएम ने एसडीएम चकराता को क्षति का आकलन करते हुए आपदा मद में सहायता राशि वितरण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम लहून निवासी ने भारी बारिश के कारण आम रास्ता और घरों का आंगन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर एडीएम को तहसीलदार के माध्यम से जांच करने के निर्देश दिए।  हनोल क्षेत्र के ग्राम पुरटाड में बरसात के कारण पेयजल लाइन, पैदल पुलिया, रास्ते क्षतिग्रस्त होने, बजान खंड, दोमाण खंड, गैरोल्टी खंड में स्रोत व नहरें क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर एडीएम को जांच कराने कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वहीं दैवीय आपदा में राउमावि कान्डोई भरम में परिसंपत्तियों की क्षति पर तहसील और शिक्षा अधिकारियों को तत्काल आंकलन करने के निर्देश दिए गए। वही घर के ऊपर आ रही पेड़ की शाखाओं से बने खतरे की समस्या पर डीएफओ, लोनिवि और यूपीसीएल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।  विजय पार्क निवासी बुजुर्ग दंपत्ति ने डीएम से आर्थिक सहायता की गुहार लगाते हुए बताया कि उनकी कोई संतान नही है। घर जर्जर स्थिति में है। कभी भी गिर सकता है। दोनों दंपत्ति चलने फिरने में भी असमर्थ हो गए है, आय का कोई साधन नही है। किसी तरह जनता दरबार पहुंचे है। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच कर आर्थिक सहायता हेतु प्राथमिकता पर प्रकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रेमनगर निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस में अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री और शराब माफियाओं द्वारा उनको डाराने धमकाने की शिकायत पर एसएचओ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
क्षेत्रवासियों ने रायपुर सरूणा-सुवाखोली मोटर मार्ग को राष्टीय राजमार्ग में शामिल कराते हुए दो लेन तक चैडीकरण कराने की मांग भी रखी। सनातन समिति डोभालवाला ने सड़कों और गलियों में कंक्रीट सीमेंट के बजाय ब्लॉक टाइल्स, पेवर ब्लॉक से मार्गो का निर्माण करने हेतु सुझाव दिया। ईस्ट होप टाउन ग्राम चायबाग के ग्रामीणों ने गांव के चारों ओर जंगल और जंगली जानवरों के भय होने की समस्या रखते हुए गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। जिस पर सीडीओ और उरेडा विभाग को तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत करने के बाद भी नगर निगम द्वारा उस पर ठोस कार्रवाई न करने की शिकायत पर डीएम ने नगर निगम के एमएनए से कार्रवाई में देरी के कारण पर रिपोर्ट तलब की है।
ईस्ट होमटाउन निवासी कैलाश बिष्ट ने शिकायत करते हुए बताया कि घर पर पानी का कनेक्शन न होने के बावजूद भी उनका पानी का बिल दिया जा रहा है। जिस पर अधिशासी अभियंता को जांच कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 12वीं कक्षा पास करने के बाद गौरा देवी योजना का लाभ न मिलने की शिकायत पर डीपीओ को मामले की जांच करने को कहा। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत भूमि पर स्थायी स्वामित्व अधिकार प्रदान करने और इसका लाभ दिलाने की मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्राथमिकता पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...