Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड केदारनाथ आपदा के दस वर्ष पूरे होने पर आपदा में जान गँवाने...

केदारनाथ आपदा के दस वर्ष पूरे होने पर आपदा में जान गँवाने वाले हुतात्माओ को प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा ने 16 जून 2013 को हुए दुखद केदारनाथ हादसे के हुतात्माओं को याद करते हुए, भव्य-दिव्य केदारपुरी के निर्माण को उनके प्रति श्रद्धांजलि बताया है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने वहां किए गए कार्यों पर कांग्रेस की आपत्ति को सिरे से खारिज करते हुए कहा, जनता बार बार स्वयं प्रमाणित कर रही है, लिहाजा किसी और के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में श्री भट्ट ने इस दुखद हादसे में मृत लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा, जो लोग इस दुर्घटना में चले गए उनकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता है । लेकिन सरकार द्वारा श्री केदारनाथ धाम में किये कायाकल्प ने इस घटना में मृतक एवं पीड़ित परिवारों के घावों पर मरहम लगाने का काम जरूर किया है । वहां जिस स्वरूप की चिंता घटना से प्रभावित तमाम लोगों व पंडा, पुरोहित, हकहकूकधारियों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की थी, उसके अनुसार ही धाम को भव्यता देने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया गया है । इस आपदा से उभरते हुए इन 10 सालों में जो शानदार कार्य किये गए हैं इसके परिणाम स्वरूप वहां रिकॉर्ड संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। जो केंद्र एवं राज्य सरकार के वहां किए जा रहे कार्यों के प्रति विश्वास दर्शाता है साथ ही यात्रा मार्ग एवं स्थानीय व्यवसायियों के लिए धनोपार्जन में वृद्धि का कारण बना है ।

भट्ट ने श्री केदारनाथ धाम में कराए गए कार्यों पर कांग्रेस द्वारा श्रेय लेने के बयानों को हास्यास्पद बताया उन्होंने बतौर गुजरात मुख्यमंत्री मोदी जी के साथ हुए प्रकरण को याद करते हुए तंज कसा, ये वह लोग हैं जो इस आपदा में मदद का हाथ बढ़ाने वालों को भी राजनीतिक चश्मे से परख रहे थे। देश भर में जारी सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचानो को संरक्षित और महिमामंडित करने की ऐसी मुहिम पर जनता अपना विश्वास लगातार मोदी जी के प्रति दिखाती रही है । लिहाज़ा कांग्रेस या किसी अन्य के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने उत्तरकाशी व प्रदेश में सामने आ रहे लव जिहाद के तमाम घटनाक्रमों को लेकर कहा, देवभूमि के स्वरूप को बनाए रखने के प्रति जनता की इच्छा के अनुरूप सरकार एवं पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लिहाज़ा आने वाले समय में धर्मांतरण एवं सत्यापन आदि कानूनों को कड़ाई से लागू किया जाता रहेगा । उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कहा कि इस समस्या का महापंचायत समाधान नही है बल्कि जन जागरण इसका समाधान है

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...