Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड एक ओर न्यायिक प्रक्रिया पर जश्न और दूसरी तरफ अविश्वास कांग्रेस का...

एक ओर न्यायिक प्रक्रिया पर जश्न और दूसरी तरफ अविश्वास कांग्रेस का दोहरा रवैया, भाषण और नारेबाजी के शोर मे मौन पहली बार दिखा :भट्ट

भाजपा ने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर वह न्यायिक प्रक्रिया में राहत पर जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ दुखद अंकिता मामले में न्यायिक प्रक्रिया पर अविश्वास जता रहे हैं ।

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि भाषणबाजी के शोर में कांग्रेस का मौन उपवास प्रदेशवासियों ने पहली बार देखा है ।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उनके नेताओं के मौन उपवास पर निशाना साधते हुए उपवास को संवेदनहीन और गैरजिम्मेदार राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया में सरकार की तरफ से दोषियों को सजा दिलाने के लिए मजबूती से पक्ष रखा जा रहा है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर 24 घंटे में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर 48 घंटे में शव को बरामद किया गया । आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया और साथ एसआईटी जांच से सभी पुख्ता सबूत जुटा कर पीड़ित परिजनों की सहमति से न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है । प्रदेश की जनता धामी सरकार के प्रयासों से पूरी तरह संतुष्ट है जिसका नतीजा है कि इसी विषय को लेकर कांग्रेस के राजनैतिक कार्यक्रमों में जनता नहीं शामिल हो रही है । लेकिन कांग्रेस नेता सच्चाई स्वीकारने के बजाय गढ़वाल और उत्तराखंड की जनता को ही अपशब्द कह रहे हैं ।

श्री भट्ट ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा मौन उपवास पहली बार देखा है जहां भाषणबाजी और नारेबाजी के साथ मौन चल रहा हों । उन्होंने व्यंग किया कि कांग्रेस नेताओं को मौन ही रहना चाहिए क्योंकि वे जब बोलते हैं तो कभी गढ़वाल उत्तराखंड का अपमान कर देते हैं तो कभी उनके शीर्ष नेता राहुल पूरे ओबीसी समाज का अपमान करते हैं ।

उन्होंने कहा, एक दिन पहले ही ये सभी नेता राहुल को मिली फौरी राहत को न्यायिक प्रक्रिया की जीत बता कर हंगामा कर रहे थे और आज अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जारी न्यायिक प्रक्रिया पर अविश्वास जताते हुए मौन धारण करने का नाटक कर रहे हैं । कल तक यही सजा पर तात्कालिक रोक को न्याय, संविधान लोकतंत्र की जीत से जोड़कर सत्यमेव जयते का नारा लगा रहे थे । आज नए सिरे से जांच की मांग और भ्रमित करने वाले आरोप लगाकर न्यायालय में चल रही प्रक्रिया पर अविश्वास पैदा कर उसे बाधित करने का षड्यंत्र कर रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सकारात्मक राजनीति और जिम्मेदार विपक्ष के दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...