Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड संस्कार युक्त शिक्षा ही व्यसंन्मुक्त समाज का निर्माण करेगी- ललित जोशी

संस्कार युक्त शिक्षा ही व्यसंन्मुक्त समाज का निर्माण करेगी- ललित जोशी

  • युवा पीढ़ी ही समाज की दिशा और दशा तय करती है।

 

राजकीय इण्टर कॉलेज डोभालवाला देहरादून में विकासखण्ड रायपुर की खण्ड स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान ड्रामा (नाटक) पर्यावरण, परिवहन, स्वास्थ्य आदि विषयों पर अनेक क्रियात्मक मॉडल प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट ललित जोशी ने वैज्ञानिक क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभाव में रहने वाला बच्चा ही एक दिन इतिहास बनाता है। हिन्दी मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले मध्यम परिवार के बच्चों के अंदर बहुत सारी वैज्ञानिक चेतना भरी हुई है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन एवं उनके मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। सभी गुरूओं और माता-पिता द्बारा बच्चों को संस्कारों के साथ शिक्षा प्रदान की जाए ताकि हमारे देश की युवा पीढ़ी व्यस्नमुक्त रहकर अपने पथ पर आगे बढ़ सके। बच्चों की रूचि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वो अपनी रूचि के अनुरूप समाज में अपना प्रतिनिधित्व कर सकें।

एडवोकेट ललित जोशी ने कहा कि वह विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत आने वाले इण्टर कॉलेज के बच्चों को भी अपने संस्थान में चलाई जा रही सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम से लाभानंवित करेंगे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने संस्थान सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में राजकीय इण्टर कॉलेज डोभालवाला के 10 तथा विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत आने वाले इण्टर कॉलेजों के 30 आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे। बता दें कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 300 मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है, यहां 30 से अधिक कोर्सों में छात्र-छात्राएं नि:शुल्क उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में एडवोकेट ललित जोशी द्वारा छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की भी शपथ दिलाई, और सजग इंडिया के तहत प्रदेशभर में विगत 15 सालों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र बिष्ट सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि एडवोकेट ललित जोशी प्रदेश के युवाओं में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता हेतु विगत 15 वर्षों से युवाओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करते हैं। अब तक वह प्रदेश के 1500 से अधिक स्कूलों में जाकर 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सजग इण्डिया के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक करने का सतत कार्य कर चुके हैं, तथा उनका यह प्रयास निरन्तर जारी है।

 

सजग इण्डिया में नशे के खिलाफ इस जन जागरूकता अभियान को अब तक 5 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं तथा 2.34 लाख इस अभियान में सजग इंडिया परिवार के सदस्य हैं। ललित मोहन जोशी इस अभियान को अब दूसरे प्रदेशों में भी ले जाना चाहते हैं। उनका मानना है कि नशा पूरे भारत की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रहा है। ऐसे में जनजागरूकता के माध्यम से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...