Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड सदन में दिनभर हंगामा और रात में सोने वाले विपक्ष की सत्रावधि...

सदन में दिनभर हंगामा और रात में सोने वाले विपक्ष की सत्रावधि पर चिंता पाखंड : भट्ट

  • जब विपक्ष भी कार्यमंत्रणा समिति के अंदर, फिर अवधि पर आपत्ति क्यों बाहर : भाजपा
  • सार्थक चर्चा के लिए समय से अधिक, मंशा का सही होना अतिआवश्यक : भट्ट

देहरादून 18 फरवरी। भाजपा ने कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार किया कि सदन में जिनके विधायक दिन में हंगामा और रात सोने का काम करते हों उनकी सत्र की अवधि पर चिंता पाखंड है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने विपक्षी आपत्ति पर हैरानी जताई कि सत्र की अवधि को कार्यमंत्रणा समिति, सदन के बिजनेस पर निर्धारित करती है, जिसमें विपक्ष भी शामिल है। साथ ही निशाना साधा कि सार्थक चर्चा के लिए समय से अधिक, मंशा का सही होना अति आवश्यक होता है।

मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए उन्होंने कहा, आगामी 9 मार्च से गैरसैण में होने वाला बजट सत्र, प्रदेश की आर्थिक समृद्धि और जनकल्याणकारी योजनाओं को सामने लेकर आने वाला है। अब चूंकि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण देवभूमि की जनभावनाओं का केंद्र है, ऐसे में वहां बजट सत्र का आयोजन होना गौरवशाली अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्र के दौरान नीतिगत एवं जनता के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी। सरकार और सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी अनावश्यक राजनैतिक बयानबाजियों के बजाय पूरी तैयारी से सदन में आना चाहिए।

उन्होंने सत्र की अवधि कम होने के कांग्रेसी आरोप पूरी तरह उनका राजनैतिक पाखंड बताया। वहीं आईना दिखाते हुए कहा कि सत्र में क्या-क्या काम होगा और कितनी उसकी समय अवधि होगी। यह सब विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति निर्धारित करती है जिसमें नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य विपक्षी सदस्य भी शामिल रहते हैं। अब क्योंकि जितना बिजनेस समिति को सदन के लिए वर्तमान सत्र में आवश्यक लगा होगा, उसके आधार पर समयावधि तय की गई है। वहीं निशाना साधा कि समय से अधिक, मंशा का सही होना अतिआवश्यक होता है किसी भी सार्थक चर्चा के लिए।

साथ ही कटाक्ष किया, अभी तक के सभी सत्रों का रिकॉर्ड देखें तो अधिकांश समय कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी विधायक सदन में शोरगुल और हंगामे में व्यस्त रहते हैं। वे सत्ता पक्ष द्वारा शुरू सार्थक चर्चा में न तो भाग लेते हैं और न ही उस बहस को शांति से होने देते हैं। जबकि हमारी तरह विपक्ष भी भली भांति जानता है कि सदन, जनता के मुद्दों को उठाने का सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक मंच है। अब चूंकि जनता की समस्या, उनके कल्याण की योजना और प्रदेश का विकास विपक्ष की प्राथमिकता में नहीं रहता है। इसीलिए तय रणनीति के अनुसार सत्र के पहले घंटे से ही वह हंगामा कर सदन की कार्यवाही बाधित करने का प्रयास करते हैं। चूंकि ये सत्र वर्तमान विधानसभा का अंतिम बजट सत्र है, लिहाजा विपक्ष का रुख सदन में क्या रहने वाला है, उनके ये सारे किन्तु परंतु, आपत्ति, उसकी दिशा स्पष्ट कर रहे हैं।

उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि तमाम राजनैतिक हितों को किनारे रख, हम सबको राज्यहित में, सार्थक चर्चा बजट सत्र में करनी चाहिए। सरकार वर्तमान कार्यकाल के इस अंतिम बजट में जनकल्याण की अधिक से अधिक कार्ययोजना संपादित करना चाहती है, जिसमें विपक्ष को भी सहयोग करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...